महागठबंधन से कौन है सीएम फेस? प्रशांत किशोर ने बताया नाम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो भारत के तेवरों से डरे पाकिस्तान ने संसद का विशेष सत्र बुला लिया है और भारतीय जहाजों के लिए अपनी बंदरगाहों को बंद कर दिया है। ओडिशा के कटक जिले में काठजोड़ी नदी पर पुल बनाने के दौरान कंक्रीट स्लैब गिरने से एक इंजीनियर और 2 मजदूरों की मौत हो गई। केंद्र सरकार ने IMF में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। यह (RJD) परिवार वाली पार्टी है और इस पर किसी चर्चा की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी जानते हैं कि यह लालू यादव की पार्टी है और उनके बेटे ही चेहरा होंगे। बिहार में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अजय राय के बयान पर कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय लगातार भारतीय सेना के मनोबल को गिराने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता पाकिस्तान और ISI की भाषा बोल रहे हैं। उनका यह षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी लगातार अपराध कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 मई को नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जेन नकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों पक्ष वर्तमान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
गुजरात पुलिस द्वारा अवैध अप्रवासियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा कैबिनेट समिति की बैठक हुई। उस बैठक में कठोर कदम उठाने की बात हुई और कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि उन निर्णयों पर तत्काल काम किए जाए, जिस दिन यह निर्णय लिया गया हमने उसी दिन एक बैठक बुलाकर इस प्रकार के घुसपैठियों को गुजरात के कोने-कोने से पकड़ने का निर्णय किया। इसमें गुजरात पुलिस को बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर एयरपोर्ट से हज यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जाति आधारित जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल करने पर कहा कि पिछले कई साल से राहुल गांधी देश में जातिगत जनगणना की मांग कर रहे थे लेकिन भाजपा ने उनका मजाक उड़ाया। आज यदि देश में कोई निडर नेता है तो वह राहुल गांधी हैं, क्योंकि वह अपने रुख पर अटल रहे और इसी का नतीजा है कि सत्तारूढ़ पार्टी को सिर झुकाना पड़ा। हमारी मांग है कि समयबद्ध तरीके से यह (जाति आधारित जनगणना) होना चाहिए। समय निर्धारित होना चाहिए कि कब तक जातिगत जनगणना पूर्ण होगी। दूसरी मांग बजट को लेकर है। साथ ही इसके दायरे में निजी संस्थान और कंपनियों को भी रखा जाए।
मुरादाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला भोजपुर क्षेत्र का है। दंपत्ति और दो बच्चे बाइक पर सवार थे। महिला और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजस्थान में ACB ने बागीदौरा के विधायक को गिरफ्तार किया। बागीदौरा से विधायक जयकृष्ण पटेल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पकड़ा। वे भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक हैं। पहली बार विधायक बने हैं। विधायक के गनमैन द्वारा रिश्वत राशि लेकर मौके से फरार होने की सूचना है। विधायक के गनमैन और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची कल पाकिस्तान जा रहे हैं। अब्बास अराघची पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश करने पाकिस्तान जा रहे हैं।

दिल्ली की पूर्वी जिला पुलिस ने 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। छहों महिलाएं बिना डॉक्यूमेंट्स के दिल्ली में रह रही थीं। मंडावली पुलिस पहाड़गंज इलाके से 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने इन सभी को ओवरसीज रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की मदद से देश से बाहर भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए, जो बांग्लादेशी मूल के थे। उन्हें राजधानी आइजोल से डिपोर्ट कर दिया गया है। दोनों शख्स प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन KNA/F के नेताओं से मिलने आए थे। इनकी पहचान चेकुन और सारोन के रूप में हुई थी। 2 मई को टूरिस्ट वीजा पर दोनों आइजोल पहुंचे थे। KNA/F के प्रमुख नाथन लॉन्चियो बाम से मिलने के लिए लवंगतलाई जिले के बाम समुदाय के शरणार्थी शिविरों में जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस के हाथ लग गए।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड की यात्रा पर हैं। वे वायनाड के Sultan Bathery में दोपहर करीब 3.30 बजे से 3 कार्यक्रमों को सम्बोधित करेंगी।

केरल के तिरुवनंतपुरम में रविवार सुबह केशवदासपुरम इलाके में सड़क हादसा हुआ। एक ऑटो रिक्शा, कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ऑटो रिक्शा में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 10वें दिन भी सीमा पार से फायरिंग की गई है। 3-4 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
सुप्रीम कोर्ट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर अवमानना ​​कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। दुबे ने हाल ही में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि ‘सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है’ और ‘देश में गृहयुद्ध के लिए CJI संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं।
0पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अंगोला देश का समर्थन मिल गया है। अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंको ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हुआ, आतंकवाद का कृत्य था और अंगोला स्पष्ट रूप से किसी भी आतंकवाद का निंदा करता है, चाहे वह कहीं भी किया गया हो। भारत और अंगोला ने अपने रक्षा सहयोग को बढ़ाने का फैसला किया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News