Muzaffarpur News: महिला के घर में था युवक, मार दी गई 3 गोली, मौत – Zee News

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में एक महिला के मकान में रह रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान अजीत राय के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक पर कई केस दर्ज थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Trending Photos
Muzaffarpur/मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में 30 मई की देर शाम एक युवक को घर में गोली मारकर हत्या कर दिया गया है. मृतक युवक का नाम अजीत राय है. वह अहियापुर थाना क्षेत्र के एसकेएमसीएच के समीप डॉक्टर्स कॉलोनी में एक महिला के घर में रहता था. जिसे घर में ही तीन गोली मारी गई है. अजीत राय सीतामढ़ी जिला का रहने वाला था. 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनिता कुमारी और अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे. फिलहाल, गोली किस कारण से मारी गई है इस बात का पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपराधिक छवि का था. जिस पर कई केस दर्ज है और जेल भी गया था. 

वहीं, मृतक युवक पर दूसरे राज्य में भी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की बात बताई जा रही है. जिसमें पुलिस तलाश कर रही थी. हालांकि, यह भी आशंका जताई जा रही है उसे आपसी गैंगवार में गोली मारी गई है. फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

घटना की जांच में पहुंचें एसडीपीओ विनिता कुमारी ने बताया कि डॉक्टर्स कॉलोनी में अजीत राय नाम के युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है. वह मूलतः सीतामढ़ी जिला का रहने वाला था. जिस घर में रहते थे वह घर एक महिला का है और वह रामपुर हरी की रहने वाली है. युवक और महिला एक दूसरे को जानते थे. 
यह भी पढ़ें:RJD की सरकार में न गुड गवर्नेंस था, न ही कानून का राज: नित्यानंद राय
उन्होंने कहा कि मृतक युवक अजीत राय को तीन गोली मारी गई है और उस पर कई केस दर्ज है. वह जेल भी जा चुका था. साथ ही महिला के पति भी हत्या के केस में सीतामढ़ी में गिरफ्तार हो कर जेल जा चुका है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. फिलहाल, एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
इनपुट: मणितोष कुमार
यह भी पढ़ें:17 मई को शादी हुई, 25 मई को दुल्हन प्रेमी संग फरार, पति के पैरों तले खिसकी जमीन
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News