Ayodhya News: हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया गया, प्रदीप दुबे ने कहा- 'हमें सोशल मीडिया की खबरों को संयम से … – Newstrack

हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया गया, प्रदीप दुबे ने कहा- ‘हमें सोशल मीडिया की खबरों को संयम से लेना चाहिए’ (Photo- Social Media)

Ayodhya News: अयोध्या। प्रेस क्लब सिविल लाइन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हिन्दी पत्रकारिता का महत्व व स्वरूप विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया। कार्यक्रम में पांच पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब सचिव जयप्रकाश सिंह ने किया
मुख्य वक्ता प्रदीप दुबे यूनीवार्ता प्रमुख लखनऊ ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता में समय के साथ परिवर्तन हुए है। परिवर्तन सकारात्मक व नकारात्मक पहलू होते है हम परिवर्तन को किस रूप में लेते है यह मुख्य विषय है। हिन्दी समृद्ध भाषा है। पत्रकारों को अन्य भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता बदल रही है। हमें सोशल मीडिया की खबरों को संयम से लेना चाहिए। उसके प्रभाव के बारे में सोच लेना चाहिए। पत्रकार समाज के शिक्षक के रूप में काम करता है।
श्री राम जन्मभूमि के महासचिव चंपत राय ने कहा कि बीज छोटा होता है ,अच्छे विचार से रोपा गया बीज वृक्ष बन कर सभी को छाया देता है। आज के दिन 199 साल पूर्व हिन्दी का प्रथम अखबार निकला था । आज भाषाई पत्रकारिता वट वृक्ष हो गई है। अखबार की विश्वनीयता इतनी है कि दो दिन पुराना अखबार भी पढ़ा जाता है। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि आंदोलन की खबरों की कवरेज करना एक साहस का काम था। सूचना अधिकारी संतोष कुमार त्रिवेदी ने कहा की उर्तंड मार्तड से हिन्दी पत्रकारिता का सफर आज एक विशाल स्वरूप में हम सभी के सामने है। वरिष्ठ पत्रकार वीएन दास ने कहा कि समय के साथ हिन्दी पत्रकारिता में परिवर्तन आया।
हिन्दी पत्रकारिता का एक दौर ऐसा भी था जब लोग हिन्दी के शब्दों को अखबार से करेक्ट किया करते थे। जन्मोसा संपादक सुमन गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का अखबार के प्रति विश्वास था। आज पत्रकारिता मिशन पर व्यापरिकता हावी होती जा रही है। प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम मे जनमोर्चा के संपादक रामकुमार सिंह समाजसेवी अतुल सिंह पेट्रोल पंप संगठन के पदाधिकारी राजेश सिंह वरिष्ठ पत्रकार वी एन दास विमलेश तिवारी भाजपा नेता शक्ति सिंह समाजसेवी कैलाश श्रीवास्तव पत्रकार भीम यादव दुर्गा तिवारी आफत पवन पांडे नाथ बख्श सिंह उपज के अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह पूर्व अध्यक्ष उपज कृपा शंकर पांडे अमित मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार हरि कृष्ण अरोड़ा उग्रसेन मिश्रा कांग्रेस नेता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह हनुमानगढ़ी के महन्त संजय दास समाज सेवी डॉक्टर उर्फी ने अपनी शायरी सुनाया, पत्रकार शरद शर्मा हरिश्चंद्र सिंह सूर्य नारायण सिंह अंजनी कुमार सिन्हा गौरव पाठक प्रदीप पाठक अजय श्रीवास्तव विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि भारी संख्या में पत्रकार एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News