31 मई 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव: कई राज्यों में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल| Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar – Jansatta

31 मई 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो समेत दतिया और सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और राजस्थान में आज सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट होगा।
दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चल रही बीजेपी सरकार आज अपने 100 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लोगों के बीच रखेगी। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह सतर्क हैं और हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
बीते दिन उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित आर्य समेत 3 आरोपियों को कोटद्वार कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। दोषियों पर 50 -50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
सिएरा लियोन के फ्रीटाउन में बीजेपी नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा, “…अब युद्ध विराम हो गया है, हम शांति में विश्वास करते हैं। हम पिछले 40 वर्षों से इन हमलों को देख रहे हैं…हमने समझदारी से जवाब दिया है…हमने किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को परेशान नहीं किया है और यहां तक ​​कि जब पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की, तो हमने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को नहीं छुआ।”
https://twitter.com/i/status/1928638817847685519
सिएरा लियोन के फ्रीटाउन में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “…जहां तक ​​पाकिस्तान जैसे देशों का सवाल है, जो आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश हैं, जो छद्म युद्ध छेड़ने के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल करते हैं और जो सोचते हैं कि आतंकवाद ही उनके लिए आगे बढ़ने का रास्ता है, तो अब समय आ गया है कि उन्हें कूटनीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया जाए, उन्हें नैतिक रूप से जवाब दिया जाए और भारत रणनीतिक रूप से उन्हें जवाब देना जारी रखेगा।”
https://twitter.com/i/status/1928640557078700358
कोलंबिया के बोगोटा में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, “…जब पहलगाम की घटना हुई, आतंकवादी हमला हुआ और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, तो कोलंबियाई अधिकारियों, कोलंबियाई विदेश मंत्रालय ने बहुत ही आश्चर्यजनक और अप्रत्याशित रूप से पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त करते हुए बयान जारी किया। यह बहुत निराशाजनक और अप्रत्याशित भी था।”
https://twitter.com/i/status/1928624933040431512

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News