फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात ईंट भट्ठे पर जा रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने भट्ठा मालिक पर बेटे को कम मजदूरी का लालच देकर काम पर ले जाने का आरोप लगाया है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी 22 वर्षीय आकाश पाल शनिवार रात करीब 9:15 बजे एक भट्ठा मालिक के ट्रैक्टर से कायमगंज स्थित भट्ठे से अमृतपुर क्षेत्र के नगला हूसा स्थित भट्ठे पर जा रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही खुशहाली नगला मार्ग पर राधेश्याम के खेत के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आकाश को निजी वाहन से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिता गिरीशचंद्र पाल ने आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक करीब एक माह पहले उनके बेटे को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी का लालच देकर अपने साथ ले गया था। उनका कहना है कि बेटे को ट्रैक्टर चलाने के लिए बहला-फुसलाकर ले जाया गया और अब उसकी जान चली गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। आकाश अविवाहित था। परिवार में मां शीला, भाई आलोक तथा बहनें निब्या और सोनम हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां शीला का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत
पिता बोले- 10 हजार रुपये महीने पर बहला-फुसलाकर ले गया था मालिक
फोटो 6
परिचय लोहिया अस्पताल में युवक की मौत के बाद गमगीन खड़े परिजन।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play