आज देश में बजेगा वॉर सायरन, इन 5 राज्यों में होगी मॉकड्रिल, ध्यान रखें ये जरूरी बात – NewsTak

close menu
होमहोम
न्यूज़न्यूज़
राजनीतिराजनीति
एजुकेशनएजुकेशन
IPL 2025IPL 2025
बिजनेसबिजनेस
ज्योतिषज्योतिष
फोटो गैलरीफोटो गैलरी
वीडियोवीडियो
मनोरंजनमनोरंजन
भारत Takभारत Tak
मौसममौसम
टॉपिकटॉपिक
ADVERTISEMENT
• 09:34 AM • 31 May 2025
Mock Drill News:भारत के पांच सीमावर्ती राज्यों में आज होने वाली ‘ऑपरेशन शील्ड’ मॉकड्रिल ने पाकिस्तान में खौफ का माहौल है. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में होने वाली मॉकड्रिल से पहले ही पाकिस्तानी मीडिया और सेना के पूर्व अधिकारी परमाणु हमले तक की आशंका जता रहे हैं. भारत की इस मॉकड्रिल के ऐलान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान ने पाकिस्तान की नींदें उड़ा दी हैं.
ADVERTISEMENT

पाकिस्तान में डर का आलम यह है कि वहां के समाचार चैनलों पर लगातार यह बहस चल रही है कि क्या भारत इस मॉकड्रिल की आड़ में कोई बड़ा कदम उठाने वाला है? पिछली बार भी एक मॉकड्रिल से पहले भारत ने कुछ बड़ा किया था, और इस बार भी पाकिस्तान में यही सवाल गूंज रहा है. पाकिस्तानी आतंकी भी इस डर से सहमे हुए हैं.

‘ऑपरेशन शील्ड’ की घोषणा के बाद से ही पाकिस्तान के समाचार चैनलों पर बहसें तेज हो गई हैं. वहां के पत्रकार और पूर्व सैन्य अधिकारी इस मॉक ड्रिल को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं. कुछ विशेषज्ञ तो इसे परमाणु हमले के खतरे से भी जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तान के मन में यह डर बैठा हुआ है कि भारत जब भी कोई बड़ा सैन्य अभ्यास या मॉक ड्रिल करता है, तो उसके बाद कोई कड़ी कार्रवाई हो सकती है. इसी आशंका के चलते पाकिस्तान में इस समय रतजगा जैसी स्थिति बनी हुई है.

पाकिस्तान की इस घबराहट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान ने और हवा दे दी है. पीएम मोदी ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह किसी धोखे में न रहे. उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है और खत्म नहीं हुआ है. यह बयान 6 और 7 मई की रात को हुए आतंकी ठिकानों के खात्मे की याद दिलाता है, जिससे पाकिस्तान में हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों की जान अभी भी अटकी हुई है.

ADVERTISEMENT
© COPYRIGHT 2025, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News