Feedback
JAC 12th Result 2025 on DigiLocker: यहां देखें तरीका
jacresults.com, Jharkhand Board 12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे बाद में घोषित होंगे. इस साल करीब साढ़े तीन लाख से अधिक छात्रों ने झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा, आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
यहां Roll Number डालकर चेक कर सकेंगे जेएसी 12वीं का रिजल्ट
जेएसी ने इससे पहले 27 मई को 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी किया था. 12वीं साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट आज जारी होगा. आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, “विज्ञान और वाणिज्य संकाय की वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा, 2025 का परिणाम प्रकाशन कार्यक्रम 31.05.2025 को सुबह 11.30 बजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची के सभागार में आयोजित किया जा रहा है.” स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता विभाग, झारखंड के मंत्री रामदास सोरेने और सचिव परिणाम घोषित करेंगे.
JAC 12th Result on Aajtak.in: ये रहा रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले Aajtak.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ या ‘झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 4: आपका जेएसी 12वीं बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के चरण
चरण 1: रिजल्ट जारी होने के बाद https://results.digilocker.gov.in पर जाएं.
चरण 2: अपने मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े डिजिलॉकर अकाउंट का उपयोग करके लॉग इन करें.
चरण 3: रिजल्ट सेक्शन के तहत “झारखंड एकेडमिक काउंसिल” पर क्लिक करें.
चरण 4: “कक्षा 12 साइंस/कॉमर्स परिणाम 2025” चुनें.
चरण 5: अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
चरण 6: अपनी डिजिटल मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू