Aaj Ki Taza Khabar 5 December Live: देवेंद्र फडणवीस आज यानी 5 दिसंबर को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वो मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे. देश और दुनिया अन्य बड़ी खबरें समय पर पढ़ने के लिए बने रहें इसी पेज के साथ.
Trending Photos
Aaj Ki Taza Khabar 5 December Live: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इससे पहले बुधवार को फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया था. देवेंद्र फडणवीस तीसरा बार राज्य की सत्ता संभालने जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ संसद का शीतकालीन सत्र भी चल रहा है. शुरुआती कुछ दिनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की वजह से ठीक से नहीं चल पाई थी लेकिन बुधवार को एक बार फिर संसद कार्यवाही के दौरान किसान आंदोलन का जिक्र हुआ. उपराष्ट्रपति ने एक बार फिर किसानों के मामले में नेताओं के मगर मच्छ के आंसू न बहाने के लिए कहा.
देश-दुनिया की अन्य खबरों के अपडेट के लिए बने इसी ब्लॉग में
झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार को एक कार के ट्रक से टकरा जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टक्कर बसिया पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक वन जांच चौकी के पास लगभग 2 बजे हुई. गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार सिंह ने पीटीआई को बताया कि कार में पांच लोग सवार थे और चेकपोस्ट के पास बीड़ी के पत्तों से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी. उन्होंने कहा,’दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है’
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनकी पत्नी ग्यालत्सुएन जेटसन पेमा वांगचुक 05-06 दिसंबर को आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने उनका स्वागत किया.
#WATCH | Delhi: King of Bhutan Jigme Khesar Namgyel Wangchuck and his wife, The Gyaltsuen Jetsun Pema Wangchuck arrive in India on an official visit from 05-06 December. EAM Dr S Jaishankar receives them. pic.twitter.com/WNbDrG5oUx
— ANI (@ANI) December 5, 2024
करीब दो महीने तक ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता से जूझने के बाद, दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में काफी गिरावट आई है. गुरुवार की सुबह शहर में AQI 161 दर्ज किया गया, जो इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखता है, जो दिसंबर का अब तक का सबसे साफ दिन है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय एक्यूआई रीडिंग में अशोक विहार में 145, वाजीपुर में 147, मुंडका में 220, जहांगीरपुरी में 198, नरेला में 184, आर.के.पुरम में 204, आनंद विहार में 178, पूसा में 169 और पंजाबी बाग में 152 शामिल थे। बुधवार को शाम 4 बजे तक, शहर का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 178 हो गया था, जो हाल के हफ्तों में देखे गए खतरनाक स्तरों से काफी गिरावट दर्शाता है.
ईरान का एक लड़ाकू विमान बुधवार को देश के दक्षिणी हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई. सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी. सरकारी टेलीविजन ने पायलटों की पहचान कर्नल हामिद रजा रंजबार और कर्नल मनौचेहर पीरजादे के रूप में की है. उसने बताया कि विमान की मरम्मत के बाद पायलट परीक्षण उड़ान पर थे. यह दुर्घटना राजधानी तेहरान से लगभग 770 किलोमीटर दक्षिण में फिरोजाबाद शहर के पास हुई.
साउथ एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड ‘फिल्म पुष्पा-2: द रूल’ रिलीज हो चुकी है. इस मौके पर सिनेमा हॉल्स के बाहर भीड़ देखने को मिल रही है. तेलंगाना के हैदराबाद में संध्या थिएटर के बाहर फिल्म भी लोगों का हुजूम इकट्ठा है.
#WATCH | Telangana: A huge crowd of fans outside Sandhya Theatre in Hyderabad, to catch a show of the film ‘Pushpa 2: The Rule’ pic.twitter.com/dq8vV21NVn
— ANI (@ANI) December 5, 2024
पुलवामा के त्राल में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ भारतीय सेना ने बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है. जहां छुट्टी पर आए एक फौजी को आतंकवादियों ने गोली मार दी. सैनिक की हालत स्थिर है. तलाशी अभियान जारी है.
शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘सेवा’ करने पहुंचे. गुरुद्वारे में सुरक्षा बढ़ा दी गई. इससे पहले बुधवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में नारायण सिंह चौरा नामक हमलावर ने सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि बादल को कोई चोट नहीं आई, लेकिन हमलावर को काबू कर लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
#WATCH | Punjab: Shiromani Akali Dal’s Sukhbir Singh Badal arrives at Takhat Sri Kesgarh Sahib in Anandpur Sahib to perform ‘seva’. Security heightened at the Gurudwara.
An attacker, Narain Singh Chaura attempted to shoot Sukhbir Singh Badal at Golden Temple in Amritsar… pic.twitter.com/MMxNuRJG22
— ANI (@ANI) December 5, 2024
जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है, उनके नामों का खुलासा अब तक नहीं किया गया है. मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल से एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के फॉर्मूले पर गठबंधन में पूर्व से सहमति बन चुकी है. राष्ट्रीय जनता दल से गोड्डा के विधायक संजय यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. सूत्रों के हवाले से यह सूचना सामने आई है. पहले देवघर के विधायक सुरेश पासवान का नाम भी सुर्खियों में है, लेकिन अब उन्हें पार्टी विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है.
झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 4 दिसंबर को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई थी. राजभवन की तरफ से जारी सूचना में बताया गया था कि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. इसी समारोह में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाई जाएगी.
मोतीनगर और कीर्तिनगर के बीच चलने वाली मेट्रो गुरुवार देरी से शुरू हुई बताया जा रहा है कि केबल चोरी होने की वजह से ब्लू लाइन पर दिल्ली मेट्रो की सर्विस देरी से चलीं. एक्स पर एक पोस्ट में डीएमआरसी ने मुसाफिरों को सूचित किया कि यह समस्या आज रात परिचालन घंटों के बाद ही हल हो जाएगी. बताया जा रहा है कि प्रभावित लाइन पर आज दिन में ट्रेनें सीमित रफ्तार से चलेंगी, जिसकी वजह से मुसाफिरों को देरी का सामना करना पड़ सकता.
देवेंद्र फडणवीस आज यानी गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बनने जा रहे हैं. इससे पहले उनके निवास सागर बंगले के बाहर की तस्वीरें देखिए.
#WATCH | Mumbai: Visuals from outside Sagar Bungalow, residence of Maharashtra CM-designate Devendra Fadnavis
Devendra Fadnavis will take oath as the Maharashtra CM today pic.twitter.com/pw3WkgTQ0P
— ANI (@ANI) December 5, 2024
कल रात किश्तवाड़ जिले के डांगडुरु बांध स्थल पर एक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि यात्रियों को ले जा रही एक गाड़ी नियंत्रण खोकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है.
#WATCH | J&K: An accident occurred at Dangduru Dam site in Kishtwar district last night after a vehicle, carrying passengers, lost control and fell into a deep gorge. At least 10 people injured. Deaths feared. More details awaited. pic.twitter.com/e60GgJOy5J
— ANI (@ANI) December 5, 2024
दिल्ली के नौरोजी नगर इलाके से सुबह करीब 7 बजे ड्रोन से ली गई तस्वीरें. आईएमडी के अनुसार शहर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है और हवा में धुंध छाई हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, इलाके के आसपास हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में है.
#WATCH | Delhi: Drone visuals from the Nauroji Nagar area, captured around 7.00 am. As per IMD, the city is recording a minimum temperature of 10°C today with mist in the air.
As per the Central Pollution Control Board, the air quality around the area is in the ‘Moderate’… pic.twitter.com/x6EMUXB5yr
— ANI (@ANI) December 5, 2024
किसान आंदोलन जारी है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में मौजूद दलित प्रेरणास्थल पर किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं और जेल से रिहा होने के बाद कई प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो प्वाइंट’ पर जारी किसान पंचायत में शामिल हुए, जहां सभी ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया. हालांकि किसान नेता बृहस्पतिवार सुबह फिर से ‘जीरो प्वाइंट’ पर इकट्ठा होकर बैठक करेंगे, जिसके बाद यह फैसला लिया जाएगा की धरना कहीं और शुरू किया जाए या फिर उसी जगह.
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति की फटकार के बाद अमित शाह से मिले शिवराज चौहान; जल्द किसानों को लेकर होने वाला है बड़ा फैसला?
शपथ ग्रहण समारोह से पहले महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के पोस्टर मुंबई के आजाद मैदान के आसपास के इलाके में लगे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री-भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के पोस्टर भी देखे गए.
#WATCH | Posters of Maharashtra CM-designate Devendra Fadnavis, Shiv Sena chief Eknath Shinde and NCP chief Ajit Pawar cover the area around Azad Maidan in Mumbai. Posters of Prime Minister Narendra Modi and Union Minister-BJP chief JP Nadda also seen.
Devendra Fadnavis will… pic.twitter.com/N5YkhTVIUw
— ANI (@ANI) December 5, 2024
देवेंद्र फडणवीस आज यानी गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. इससे पहले उन्हें बुधवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था. 23 नवंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. यह भव्य प्रोग्राम मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी तमाम तैयारियां कर ली गई हैं.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.