Hazaribagh News: नगर निगम में सफाई मित्रों और सेफ्टी टैंक ऑपरेटर के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर – Hindustan

Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नमस्ते दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर निगम परिसर में सफाई मित्रों और सेप्टिक टैंक ऑपरेटरों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निगम के सफाई कर्मचारियों और ऑपरेटरों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पांडे ने कहा कि सफाई मित्र शहर को स्वच्छ रखने की मुख्य कड़ी हैं। उनकी सेहत सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों को अपने काम के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाते रहना चाहिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई मित्रों का बीपी, शुगर और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की। मेडिकल टीम में डॉ. शिव गुप्ता, डॉ. अप्पी कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, बसंती कुमारी, प्रतिमा कुमारी  और आरती कुमारी  शामिल थीं।

डॉक्टरों ने कर्मचारियों को संतुलित आहार लेने और कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी।इस दौरान नगर प्रबंधक सतीश कुमार, संतोष कुमार, हेड जमादार दीपक कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News