Darbhanga News: गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कमर से 7.65 एमएम का एक लोडेड पिस्टल और मैगजीन बरामद किया गया है। मैगजीन में चार गोली लोड रहने की जानकारी मिली है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ हथियार के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है।एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सोमवार की देर शाम को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 13 जुलाई को घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एसएच-88 स्थित पाली-मसवासी मोड़ पर लाल हेचरी के पास बेचन यादव की चाय दुकान पर कुछ असामाजिक तत्व अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।युवक महथवार गांव निवासी गणेश मिश्र का पुत्र राजन मिश्र बताया गया है।युवक की तलाशी लेने पर उसकी कमर से 7.65 एमएम का एक अवैध लोडेड पिस्टल बरामद किया गया।पिस्टल के मैगजीन में चार गोली लोड था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play