हिमाचल के मंडी में भीषण हादसा, पिकअप जीप पुल से टकराई, 5 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल – आज तक

Feedback
हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. आईआईटी कमांद के पास बने नए पुल पर एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी भर्ती कराया गया है. यह सभी लोग पंजाब के रहने वाले है. 
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एक पिकअप जीप आईआईटी कमांद के लिए टैंट का सामान लेकर जा रही थी. इस पिकअप जीप में आगे चालक के साथ एक व्यक्ति सवार था जबकि चार लोग पिकअप जीप के डाले में सामान पर बैठे हुए थे. जैसे ही पिकअप चालक कमांद पुल के पास पहुंचा तो वह अपना नियंत्रण खो बैठा और पिकअप जीप पुल की रेलिंग से जा टकराकर पलट गई. 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप जीप के डाले में बैठे लोग उछलकर पुल के नीचे खड्ड में जा गिरे. हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि पिकअप जीप चालक दलजीत पुत्र जगतार सिंह गांव मलिया, जिला तरनतारन पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है.
पिकअप जीप चालक दलजीत ने बताया कि बीती रात को वे अमृतसर से मंडी कमांद के लिए निकले थे. सुंदरनगर में रूककर उन्होंने रात बिताई और सुबह फिर कमांद के लिए रवाना हो गए. कमांद पुल के पास नीचे उतरते हुए इनकी पिकअप जीप की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और ब्रेक न लगने के कारण जीप पुल से टकरा गई. 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भंयकर था कि पुल के साथ टकराते ही गाड़ी ने दो-तीन पलटे खाए और पिकअप जीप कंमाद से मंडी की ओर घूम गई. जिसके बाद वे मदद के लिए दौडे और पुलिस और 108 एंबुलेस की टीम को भी घटना की सूचना दी. स्थानीय निवासी यूसफ और नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घायल चालक को पहले उन्होंने अपनी गाड़ी में डालकर कटोला अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद मृतकों को वे अपनी गाड़ी में डालकर जोनल अस्पताल मंडी लेकर आए. वहीं घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी लाया गया.
यह भी पढ़ें: ट्रैक पर रखा था 10 फीट लंबा पाइप, बिछाए गए थे पत्थर… शामली में पायलट की सूझबूझ से टला रेल हादसा, VIDEO
डीएसपी पधर देव राज ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है. तीन शवों की शिनाख्त सुखविंद्र सिंह पुत्र हरवंश सिंह, निवासी लुधियाणा, उमेश कुमार, पुत्र राजा राम, निवासी जीटी रोड़ प्रतापनगर अमृतसर, सागर पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासाी फिरोजपुर जिला अमृतसर के रूप में हुई है. इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है जबकि बाकी दो शवों की शिनाख्त की जा रही है. यह सभी लोग पंजाब के ही रहने वाले हैं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News