संबंधित खबरें
'बंगाल को उत्तर कोरिया बनाया…', शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी पर जमकर भड़की कंगना रनौत, कर दी ये बड़ी मांग
'जिस भाषा को समझोगे,उसी में समझाने का प्रयास होगा…'मुस्लिम कट्टरपंथियों को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का कड़ा संदेश
400KM तक की मारक क्षमता, राफेल से भी ज्यादा घातक…भारतीय वायुसेना में शामिल होगा ये 'शिकारी'!खबर सुन चीन-पाक हुए पानी-पानी
क्या एक बार फिर रुलाएगा प्याज, देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक राज्य से आई बुरी खबर, आसमान छू सकती है कीमतें
जीएसटी सिस्टम में भ्रष्टाचार को लेकर यूजर ने लगाया बेहद गंभीर आरोप, निर्मला सीतारमण ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, एक टांग पर खड़ा हो गया पूरा विभाग
सिक्किम में भारी बारिश ने मचाई तबाही, फंसे हुए हैं 1400 से ज्यादा टूरिस्ट, जलस्तर बढ़ने से लापता लोगों के तलाश में बाधा
India News (इंडिया न्यूज), COVID-19 Cases in India: देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 3,758 हो गए हैं। इनमें से 1,818 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि अब तक 28 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा मौतें केरल और महाराष्ट्र से हुई हैं, जहां 7-7 लोगों की मौत हुई है, जबकि दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमण से 3 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 363 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 383 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, जबकि 2 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है, जहां अब तक 1400 मामले सामने आ चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 64 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 131 लोगों ने कोविड-19 वायरस को मात दी है। इस दौरान यहां एक मरीज की मौत भी हुई।
COVID-19 Cases in India (भारत में कोरोना के सक्रीय केसों की संख्या हुई 3,758)
Yunus ने शेख हसीना के खिलाफ चली आखिरी चाल, लगाए ऐसे-ऐसे आरोप, बांग्लादेश में मच गया भूचाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 436 कोरोना मरीज दर्ज किए गए हैं। इनमें से 357 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 61 नए कोविड मामले सामने आए हैं, जबकि 91 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक भीड़ से बचने और मास्क पहनने, हाथ धोने जैसी सावधानियों का पालन करने की अपील की है। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की बूस्टर खुराक नहीं ली है, उन्हें जल्द से जल्द इसे लेने की सलाह दी जा रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित भारतीय SARS-COV2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में NB 1.8.1 और LF.7 – JN.1 कोविड वेरिएंट पाए गए हैं। इन वेरिएंट की वजह से ही कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इससे संक्रमित मरीजों में बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट जैसे लक्षण दिख सकते हैं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अभी तक दोनों वेरिएंट को चिंताजनक नहीं बताया है। इन वेरिएंट में प्रतिरक्षा को चकमा देने की क्षमता हो सकती है, हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वे लंबे समय तक और गंभीर संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
BLA ने पाक के इस बड़े शहर पर किया कब्जा? प्रशासनिक और वित्तीय ढांचे को किया तबाह, पाकिस्तान में मचा हंगामा