—विज्ञापन—
इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे शनिवार को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोप है कि शर्मिष्ठा ने विवादित वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इसके बाद से ही वे लगातार आलोचकों के निशाने पर थी। हालांकि उसने वीडियो डिलीट कर माफी भी मांग ली थी। आइए जानते हैं कि शर्मिष्ठा पनोली कौन है।
22 वर्षीय इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली पुणे की रहने वाली है। वह पुणे युनिवर्सिटी की लॉ की छात्रा है। उसकी शुरुआती शिक्षा भी पुणे के ही एक स्कूल से हुई थी। इन दिनों वह अपने एक पारिवारिक मित्र के यहां गुरुग्राम आई हुई थी। 14 मई को उसने अपने अकाउंट पर विवादित वीडियो अपलोड किया था। जो देखते ही देखते ही तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया मिलने के बाद पनोली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा लिया। विवाद ज्यादा होने पर पनोली ने माफी भी मांग ली।
शर्मिष्ठा पनोली ने सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में शर्मिष्ठा ने ऑपरेशन सिंदूर पर न बोलने वाले कई बॉलीवुड अभिनेताओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इतना ही नहीं शर्मिष्ठा ने इस्लाम धर्म पर भी विवादित टिप्पणी की है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद शर्मिष्ठा पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शर्मिष्ठा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।
#WATCH | Kolkata: Sharmistha Panoli, arrested from Gurugram by Kolkata Police for allegedly hurting religious sentiments through her comments on social media, produced in Alipore Court in Kolkata. pic.twitter.com/T1NQCruPAm
— ANI (@ANI) May 31, 2025
बताया जा रहा है कि शर्मिष्ठा के इस विवादित वीडियो के वायरल हो जाने के बाद उसे ट्रोल किया जाने लगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शर्मिष्ठा पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसके अलावा उसे धमकी भरे मैसेज भी किए गए। वहीं, कई जानी मानी हस्तियों ने भी शर्मिष्ठा को आडे़ हाथों लेते हुए उस पर कार्रवाई की मांग कर दी।
सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेलने के बाद शर्मिष्ठा पनोली ने अपने अकाउंट से वीडियो हटाते हुए माफी मांग ली। हालांकि, इससे पहले ही कोलाकाता पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद कानूनी नोटिस जारी किए गए। जवाब न मिलने पर पनोली के खिलाफ कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया और शुक्रवार रात कोलाकाता पुलिस ने पनोली को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in