भारत ने रोका पानी तो पाकिस्तान में मच गया हाहाकार, आतंकिस्तान में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, अब क्या करेगा शहबाज-मुनीर? – indianews.in

संबंधित खबरें
हज करने गए 269,000 से ज़्यादा मुसलमानों को सऊदी अरब ने भगाया, 400 कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द, दुनिया भर में मचा हंगामा
अमेरिका के पड़ोस में मची तबाही, खड़े-खड़े जलकर राख हुए लोग, मौत के आंकड़े जान फट जाएगा कलेजा
हमास पर 30 सेकंड में 50 बम गिरे! याह्या सिनवार को उड़ाने के लिए इजरायल ने किया इस तकनीक का इस्तेमाल, जाने क्या है आगे का प्लान?
Video : यूक्रेन का रूस में अब तक का सबसे बड़ा हमला, कई सैन्य ठीकानों को बनाया गया निशाना, 40 से ज्यादा विमानों का क्षतिग्रस्त होने का दावा
यूनुस ने कर दिया बड़ा खेला…बांग्लादेशी करेंसी से शेख मुजीबुर रहमान को किया गायब, नए नोटों में नजर आएगा अब ये
फैसला पूरी तरह से द्विपक्षीय, PAK ने की थी पहल…मलेशिया पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया को बताया सीजफायर का सच
India News (इंडिया न्यूज), India Pakistan Tension News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को ताक पर रख दिया, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान को इस साल खरीफ (गर्मी की फसल) सीजन में गंभीर जल संकट का डर सता रहा है। पानी की इस कमी ने पाकिस्तान की शाहबाज सरकार और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की नींद उड़ा दी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि अब पाकिस्तान को भारत से रहम की भीख मांगनी पड़ सकती है।
पाकिस्तान के सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण (आईआरएसए) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस समय देश में कुल 21 फीसदी पानी की कमी दर्ज की गई है। यहां के दो प्रमुख जलाशयों मंगला और तुरबेला बांध में आधा पानी ही बचा है। मंगला बांध झेलम नदी पर बना है। इसकी कुल क्षमता 5.9 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) है, लेकिन इसमें सिर्फ 2.7 एमएएफ पानी ही बचा है। वहीं सिंधु नदी पर बने तुरबेला बांध में सिर्फ 6 एमएएफ पानी बचा है, जबकि इसकी क्षमता 11.6 एमएएफ है।
India Pakistan Tension News (पाकिस्तान में पानी की हुई भारी कमी)
भाई तो Hero निकला! मौत को टक से छूकर आया वापस, Video में होशियारी देख बजाने लगेंगे ताली
पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान के साथ जल प्रवाह से जुड़ा कोई भी डेटा साझा करना बंद कर दिया है, जिससे आने वाले मानसून में पाकिस्तानी प्रशासन और सेना के लिए बाढ़ से निपटना भी मुश्किल हो सकता है। पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में पूरी सिंचाई व्यवस्था सिंधु नदी प्रणाली पर आधारित है, जिसमें झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों से पानी आता है। भारत की ओर से चिनाब में पानी की आपूर्ति में अचानक कमी आने से पाकिस्तान की कृषि व्यवस्था को गहरा झटका लगा है। इसका सीधा असर मई से सितंबर तक चलने वाले खरीफ सीजन की बुवाई पर पड़ा है।
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News