Floods in North East States: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में आई प्रलयकारी बाढ़ से हजारों लोग हुए बेघर, सेना ने संभाली कमान – indianews.in

संबंधित खबरें
आज इतने बजे दुल्हनिया का घूंघट उठाएंगे खान सर, पटना में होने जा रहा आलीशान वलीमा
अगर Operation Sindoor पर लिखा निबंध तो मिलेंगे 10000 रुपये,रक्षा मंत्रालय ने किया ऐलान, जानें प्रतियोगिता में कैसे भाग लें ?
महाराष्ट्र सरकार को मिला सबसे बड़ा धोखा, प्रदेश की महिलाएं ही कर गईं करोड़ों का घोटाला, अब फडणवीस लेंगे पाई-पाई का हिसाब
Aaj Ka Mausam: प्री-मॉनसून बारिश से लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत, अगले 4 दिन कैसा रहेगा हाल? मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
Pak का विरोध करने पर शर्मिष्ठा पनोली हुई गिरफ्तार? कोलकाता पुलिस की सफाई आई सामने, जानें क्या रही असली वजह!
'न शरीयत छोड़ेंगे, न हिजाब और न…', PM मोदी पर भड़के छोटे ओवैसी, दे डाली ये चेतावनी!
India News (इंडिया न्यूज), Floods in North East States: बारिश के कारण पूर्वोत्तर में अफरातफरी मची हुई है। कई राज्यों में लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं मणिपुर में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए 31 राहत शिविर खोले गए हैं, जिनमें से ज्यादातर इंफाल पूर्व जिले में हैं।
सेनापति जिले के साथ-साथ इंफाल पूर्व जिले के हीनगांग, वांगखेई और खुरई विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों असम, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि सिक्किम में 32 लोगों की मौत हो गई है। लाचुंग होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ग्यात्सो लाचुंगपा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जमीनी स्तर पर निकासी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। अरुणाचल में भारतीय वायुसेना ने कमान संभाली।
Floods in North East States (पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ ने मचाई कहर)
शादी के लिए लड़की देखने आया था लड़का, पसंद नहीं किया तो सीधे सिर पर मार दी गोली, फिर जो हुआ…अंदर तक सहम जाएगा कलेजा
अगर हम अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो इस राज्य में अब सेना ने 14 लोगों को बचाया है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज एक महत्वपूर्ण मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की निचली दिबांग घाटी में बाढ़ग्रस्त बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को बचाया गया। गुवाहाटी के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, असम और अरुणाचल प्रदेश के राज्य प्रशासन के तत्काल अनुरोध के जवाब में यह अभियान शुरू किया गया था। भीषण बाढ़ के कारण फंसे लोगों को IAF के MI-17 हेलीकॉप्टर का उपयोग करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सेप्पा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर बात की। मौसम विभाग (IMD) ने अरुणाचल प्रदेश के लिए आने वाले सप्ताह यानी 6 जून तक के लिए चेतावनी जारी की है। कहा जा रहा है कि 6 जून तक भारी बारिश होगी।
अपनी ही दोस्त की शादी में दुल्हन की लाइमलाइट चुरा ले गईं आलिया भट्ट, ब्लैक कलर के स्ट्रेपलेस गाउन में लगीं बला की खूबसूरत, देख कायल हुए लोग

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News