एअर इंडिया कर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या – Hindustan

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शहर के सेक्टर-71 स्थित सीएचडी एवेन्यू सोसाइटी में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की महिला अधिकारी द्वारा अपने ही फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने पति और नौ साल की बेटी के साथ सोसाइटी में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बिल्डर कंपनी में कार्यरत थीं महिला
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मूलरूप से उडीसा के भुवनेश्वर की 45 वर्षीय कीर्तिमई मिश्रा के रूप में हुई है, जो नामी रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत थीं। उनके पति युवराज शर्मा एयर इंडिया ट्रेनिंग एकेडमी में क्रू सदस्यों को प्रशिक्षण देते है। बीते कुछ समय से गुरुग्राम के सेक्टर-71 स्थित सीएचडी सोसाइटी में 14वें मंजिल पर स्थित फ्लैट रह रही थी।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आपसी कहासुनी और झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद कीर्तिमई नाराज होकर दूसरे कमरे में सोने चली गईं और उन्होंने अंदर से दरवाजा कुंडी लगाकर बंद कर लिया। हालांकि पुलिस की तरफ से झगड़े की पुष्टि नहीं की गई है।
सुबह खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर पहुंचा पति
गुरुवार सुबह सात बजे जब काफी देर तक कीर्तिमई कमरे से बाहर नहीं आईं, तो पति युवराज ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद था। अनहोनी की आशंका के चलते पति ने कमरे की खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर दाखिला लिया। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए कीर्तिमई पंखे से फंदे पर लटकी हुई थीं।
तीन दिन पहले ही भाई बंधवाकर गया था रक्षाबंधन की राखी
इस दर्दनाक हादसे के बाद ओडिशा स्थित परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजनों ने बताया कि तीन दिन पहले ही कीर्तिमई का भाई ओडिशा से विशेष रूप से गुरुग्राम आया था। उसने बहन से कहा था कि वह रक्षाबंधन के दिन नहीं आ पाएगा, इसलिए उसने अग्रिम रूप से राखी बंधवाई थी। तीन दिन पहले तक घर में सब कुछ सामान्य था, ऐसे में अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।
मामले में जांच शुरू
बादशाहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीन-ऑफ-क्राइम टीम से साक्ष्य एकत्रित करवाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस फिलहाल मृतका के पति से पूछताछ कर रही है और उनके कार्यस्थल के सहकर्मियों से भी जानकारी जुटा रही है। जांच अधिकारी एएसआई इंद्रजीत ने बताया कि कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर डाली।मौके से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के बयानों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News