खेलों के प्रति युवाओं को किया गया जागरूक – Hindustan

सिमडेगा, प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सिमडेगा कॉलेज और संत जेवियर कॉलेज में विकसित भारत युवा संपर्क-खेल संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फुटबॉल, हॉकी एवं एथलेटिक्स से जुड़े खिलाड़ियों ने खेल प्रतीक के रूप में हिस्सा लिया।

सिमडेगा कॉलेज में रेणुका सोरेंग, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, सीता कुमारी, सुशीला कुमारी और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमृता मिंज ने विद्यार्थियों से संवाद किया। संत जेवियर कॉलेज में संजीत एक्का और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनमोल टोप्पो ने अपने खेल अनुभव, संघर्ष और उपलब्धियों को साझा किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी युवाओं तक पहुंचाया गया। पीएम ने खेलों को स्वस्थ जीवन के साथ अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने का माध्यम बताया। युवाओं से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

मौके पर सत्यजीत कुमार के संचालन में खिलाड़ियों के साथ परिचर्चा हुई। खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कौशिक कुमार और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी बिशेश्वर मुंडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक मौजूद थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News