Ayodhya News : राम दरबार की स्थापना के बीच चर्चा का केंद्र बना अयोध्या का ये महल… कई राज्यों से जुटे श्रद… – News18 Hindi

अयोध्या : अयोध्या में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राजा दशरथ का महल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. राजा दशरथ के महल को सुगंधित फूलों से सजाया गया है. जहां एक तरफ राम मंदिर परिसर में राजा राम के विराजमान होने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर परिसर से मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित राजा दशरथ के महल को कई क्विंटल सुगंधित फूलों से सजाया गया है. गर्मी के मौसम को देखते हुए भगवान को गर्मी से बचाने के लिए फूल बंगला महोत्सव का आयोजन किया गया है, ताकि भगवान को शीतलता मिल सके. फूल बंगला महोत्सव में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और फूलों से सजे भगवान के विग्रह को देखकर भक्ति भाव में डूब गए.
दशरथ राजमहल के उत्तराधिकारी कृपालु भूषण दास ने बताया कि राजा दशरथ के महल में फूल बंगला महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस भीषण गर्मी में भगवान को गर्मी से राहत मिले और शीतलता प्राप्त हो, इस उद्देश्य से फूल बंगले की झांकी सजाई गई है. सुगंधित फूलों की खुशबू और उसकी शीतलता में बैठकर भगवान आनंद लेते हैं. इस दौरान श्रद्धालु और संत महात्मा भगवान के भजन सुनते हैं. इसके साथ ही सौभाग्य की बात है कि राम जन्मभूमि में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और उसके पहले राजा दशरथ के महल में फूल बंगला सजाया गया है.
झांकी देख दर्शक भी हुए भाव विभोर
अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु भी फूल बंगले की झांकी देखकर आध्यात्मिक ऊर्जा से भाव विभोर हो गए. श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां पर फूल बंगले की झांकी देखकर बहुत अच्छा लगा. पूरा वातावरण भक्ति से भरा हुआ है. यहां पर फूलों का बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया है. भगवान को भी गर्मी से राहत मिल रही है और हम लोग भी सुगंधित फूलों का आनंद ले रहे हैं. हम लोग बहुत दिन से इस पल का इंतजार कर रहे थे कि इस पल के साक्षी बनें और आज उस पल के साक्षी बने हैं. बहुत अच्छा लग रहा है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News