भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बैठक: तस्करी रोकने और सीमा सुरक्षा मजबूत करने पर बनी रणनीति – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल सीमा पर सोमवार को दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की। शोहरतगढ़ स्थित पुलिस चौकी खुनुवा में आयोजित इस बैठक में सीमा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में नशीली पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की रणनीति बनाई गई। सीमा चौकियों पर एसएसबी की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। स्थानीय पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की योजना भी बनाई गई।
दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक-दूसरे को सहयोग देने की सहमति जताई। बैठक में संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नेपाल पुलिस से नारायण प्रसाद शर्मा, नेपाल सशस्त्र बल से वोट बहादुर पली, खुनुवां पुलिस चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी और एसएसबी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीना उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News