Feedback
Pisces/Meen rashi, Aaj Ka Rashifal- कार्ययोजनाओं पर अमल बढ़ाएं. दैहिक संकेतों पर ध्यान दें. पेशेवर संबंधों में अनुकूलता रहेगी सहजता और सद्भाव से परिणाम पक्ष में बनाए रहेंगे. सजगता से आगे बढ़ेंगे. नीति नियम और व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे. नौकरीपेशा सहज प्रदर्शन बनाए रहेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे. आस्था विश्वास बनाए रहेंगे. साझीदारी के प्रयास बल पाएंगे. सकारात्मक सोच से काम लेंगे. सक्रियता से कार्य सधेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर व्यापार में तार्किकता बनाए रखेंगे. मेहनत लगन से काम पर ध्यान देंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. अकारण हस्तक्षेप से बचेंगे. क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी लेंगे. प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे. सेवाभावी बने रहेंगे.
धन संपत्ति- जिम्मेदारों की सीख सलाह पर अमल बनाए रखें. प्रबंधन के आदेश की अनदेखी से बचें. व्यवस्था पर बल बना रहेगा. अनुभवियों से नजदीकी बनाकर रखें. उद्योग व्यापार में निवेश के प्रयास बढ़ेगे. रुटीन प्रस्ताव पाएंगे. धूर्तों से बचकर रहें.
प्रेम मैत्री- मन की बात कहने में जल्दबाजी न दिखाएं. विरोधियों की सक्रियता असहज स्थिति बना सकती है. रिश्तों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. भावनात्मक विषयों में जल्दबाजी से बचेंगे. बड़प्पन दिखाएंगे. मित्रों का साथ मनोबल बढ़ाएगा. सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. आशंकाएं बनी रह सकती हैं.
स्वास्थ्य मनोबल- शारीरिक रोग दोष उभर सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहेंगे. मित्र व सहकर्मी सहयोगी होंगे. सहकारिता से आगे बढ़ेंगे. मौके पर बात रखेंगे.
शुभ अंक 3 6 और 9
शुभ रंग : सिंदूरी
आज का उपाय : महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. बहस में न पड़ें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू