Entertainment LIVE: मशहूर एक्टर का दर्दनाक निधन, Jonathan Joss को घर के बाहर मारी गोली – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment LIVE: मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों और आज दिनभर के अपडेट्स के साथ हम हाजिर हैं। News24 के इस लाइव ब्लॉग में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ीं सारी जानकारियां आपको दी जाएंगी। आज की शुरुआत सलमान खान की ‘मुन्नी’ यानी हर्षाली मल्होत्रा से करते हैं, जो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दूसरी तरफ पॉप सिंगर एड शीरन ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अरिजीत सिंह के साथ कोलैब किया है। इस बीच एक दुखद खबर भी सामने आ रही है। फेमस अमेरिकन एक्टर जोनाथन जोस का निधन हो गया है। टेक्सास स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘मुन्नी’ के किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। हर्षाली आज 17 साल की हो चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा की एक्टिंग के कायल तो फैंस पहले ही हो चुके हैं। इसके अलावा हर्षाली अपने ट्रेन्ड डांस से भी फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं। आज जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DJRaF5uKleV/?img_index=1
मशहूर अमेरिकन एक्टर और ‘किंग ऑफ द हिल’ में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर जोनाथन जॉस का दर्दनाक निधन हो गया है। एक्टर के पति कर्न डी गोंजालेस ने एसोसिएटेड प्रेस को मैसेज भेजकर एक्टर के निधन की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया है कि जोनाथन जॉस को टेक्सास स्थित उनके घर के पास में गोली मारी गई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार की शाम जब पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली तो वह मौके पर घटनास्थल पर पहुंची जहां उसे 59 वर्षीय जोनाथन घायल अवस्था में मिले। बाद में ईएमएस ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जोनाथन जॉस और ट्रिस्टन कर्न डी गोंजालेस ने इसी साल फरवरी में वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी की थी। एक्टर को गोली क्यों मारी गई इसका खुलासा नहीं हो सका है। डी गोंजालेस ने कहा है कि गोली मारने वाले ने पहले जोनाथन जॉस को हिंसक समलैंगिकता विरोधी अपशब्द कहे थे।

RIP Jonathan Joss pic.twitter.com/QxaVQA43pm

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News