नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को 484 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आप सिर्फ नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें और भारत के लिए समाधान तैयार करें। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कि कहा कि आप प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, याद रखें कि आपकी डिग्री सिर्फ एक शुरुआत है, असली सफलता मुश्किलों का सामना करने की क्षमता, ईमानदारी और लगातार सीखते रहने में है। 2047 तक विकसित भारत बनने की देश की यात्रा में योगदान देने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा।
वहीं, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन शरद जयपुरिया ने कहा कि आज का दिन आपकी लगन, त्याग, सीख और बदलाव का जश्न है।जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के वाइस चेयरमैन श्रीवत्स जयपुरिया ने कहा कि आप एक ऐसी दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसे एआई आकार दे रहा है। निदेशक डॉ प्रभात पंकज ने कहा कि यह जश्न लर्निंग की यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। लर्निंग न तो क्लासरूम में शुरू होती है और न ही खत्म हो जाती है। समारोह में छात्रों को उत्कृष्ट एकेडमिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play