कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने त्रिपुरा में रेल अवसंरचना और परिचालन व्यवस्थाओं का दो दिवसीय निरीक्षण कर विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अगरतला और सेकरकोट रेलवे स्टेशनों सहित कई महत्वपूर्ण रेल परिसंपत्तियों का जायजा लिया गया।सीपीआरओ ने कहा कि महाप्रबंधक ने ट्रैक की स्थिति, पुलों, जल निकासी व्यवस्था, बैलास्ट और अन्य संरचनात्मक सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को संरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी वर्षा और भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए रेल पटरियों और परिसंपत्तियों की सतत निगरानी बेहद आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अगरतला स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने स्टेशन पर नए लिफ्ट का उद्घाटन भी किया तथा एस्केलेटर, लिफ्ट और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके अलावा रेल विद्युतीकरण और अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति का भी आकलन किया गया। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक ने अगरतला कोचिंग डिपो और रनिंग रूम का निरीक्षण कर कोच अनुरक्षण, स्वच्छता, संरक्षा और कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान रेलकर्मियों के कल्याण को सुरक्षित और कुशल रेल परिचालन की आधारशिला बताया गया।सीपीआरओ ने कहा कि वर्ष 2016 में अगरतला तक ब्रॉडगेज रेल सेवा पहुंचने के बाद त्रिपुरा की रेल कनेक्टिविटी में लगातार विस्तार हुआ है। अगरतला-अखौरा अंतरराष्ट्रीय रेल लिंक, नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस तथा भविष्य में शुरू होने वाली इलेक्ट्रिक मेमू और वंदे भारत सेवाएं क्षेत्रीय संपर्क को और मजबूत करेंगी। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनएफआर पूर्वोत्तर क्षेत्र में आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play