खेल : कनाडा 40 साल में पहली बार जीता – Live Hindustan

शोल्डर : जोनाथन की हैट्रिक से कतर को करारी शिकस्त दी, सह मेजबान टीम ने अंतिम-32 में लगभग अपनी जगह पक्की की वैंकूवर, एजेंसी। कनाडा ने फुटबॉल विश्व कप में आखिरकार 40 साल में अपनी पहली जीत दर्ज कर ही ली वो भी शान से। जोनाथन डेविड की रिकॉर्ड हैट्रिक से कनाडा ने शुक्रवार तड़के नौ खिलाड़ियों से खेल रहे कतर को एकतरफा मुकाबले से 6-0 से रौंदा। इस बड़ी जीत से सह मेजबान ने अंतिम-32 में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। पहली बार 1986 में विश्व में भाग लेने वाला कनाडा तीसरी बार इसमें खेल रहा है।
कनाडा के लिए डेविड (29वें, 45 3वें, 90 2वें मिनट), साइल लारिन (16वें मिनट) और नाथन सलीबा (64वें मिनट) के अलावा मोहम्मद मनाई (75वें मिनट) ने आत्मघाती गोल किया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठाया। कतर के दो खिलाड़ियों होमन अहमद (33वें मिनट) और असीम मदीबो (51वें मिनट) को लाल कार्ड दिखाया गया।
लारिन ने 16वें मिनट में रिबाउंड पर टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोलकर कनाडा का खाता खोला। कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा ने डेविड के वॉली शॉट को पंच करके रोक दिया, लेकिन गेंद लारिन के पास गिरी जिसे उन्होंने गोल में पहुंचा दिया। इसके 13 मिनट बाद डेविड ने दाएं पैर से शानदार वॉली मारकर बढ़त दोगुना कर दी। कनाडा ने पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में 3-0 की बढ़त बना ली, जब डेविड ने क्रॉसबार से टकराकर आई गेंद पर गोल दागा। नाथन सलीबा ने 64वें मिनट में फ्री किक पर गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। सलीबा इस्माइल कोने के चोटिल होने के बाद मैदान पर उतरे थे। कतर की किस्मत भी उसका साथ नहीं दे रही थी। मनाई ने 75वें मिनट में अपने गोलकीपर को चकमा देते हुए आत्मघाती गोल कर दिया। डेविड ने स्टॉपेज टाइम में हैट्रिक पूरी की। कनाडा बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर पहुंच गया है।
कनाडा को ऐतिहासिक जीत के दौरान एक झटका भी लगा जब उसके मिडफील्डर इस्माइल कोने मैच के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। उनकी सर्जरी होगी। कतर के मिडफील्डर असीम मदीबो ने पीछे से आकर कोने को टक्कर मारी, जिससे उनके बाएं पैर में चोट लग गई। कोने दर्द से कराह उठे और खिलाड़ी उनकी मदद के लिए दौड़े। इसके साथ ही साइडलाइन से भी मदद की गुहार लगाई।
————————-
कनाडा विश्व कप के एक मुकाबले में पांच या उससे अधिक गोल दागने वाले यूरोप और दक्षिण अमेरिका के बाहर की पहली टीम है।
जोनाथन डेविड विश्व कप के 96 साल के इतिहास में विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले गैर यूरोपीयन और गैर दक्षिण अमेरिकी टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले अमेरिका के बर्ट पेटेनौड ने पहले ही विश्व कप (1930) में उरुग्वे के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
कनाडा ने पहले हाफ में आठ शॉट्स लक्ष्य पर लगाकर पहले हाफ में सबसे अधिक शॉट्स ऑन टारगेट के रिकॉर्ड की बराबरी है। इससे पहले 1994 में रोमानिया ने अर्जेंटीना के खिलाफ ऐसा किया था।
कनाडा 1978 विश्व कप के दूसरे ग्रुप चरण में पेरू के खिलाफ अर्जेंटीना की 6-0 की जीत के बाद वैश्विक टूर्नामेंट के किसी मैच में छह गोल करने वाली पहली मेज़बान टीम बन गई।
——————-
विश्व कप के इतिहास में एक ही मैच में दो रेड कार्ड पाने वाली कतर पहली एशियाई टीम बन गई। इतना ही नहीं, 1966 के बाद यह तीसरा मौका है जब किसी टीम के दो खिलाड़ियों को मैच के पहले 60 मिनट के भीतर ही मैदान से बाहर भेज दिया गया हो। इससे पहले अमेरिका (2006 बनाम इटली) और उरुग्वे (1966 बनाम जर्मनी) के साथ ऐसा हुआ था।
——————
-3 गोल मौजूदा टूर्नामेंट में एक मैच में दागने वाले डेविड अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं
97 बार कनाडा ने कतर के पेनाल्टी बॉक्स के अंदर गेंद को छुआ। यह 1966 में डेटा ट्रैकिंग शुरू होने के बाद से एक मैच में रिकॉर्ड है
—————–
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News