4 बल्लेबाज, 4 अर्धशतक, यशस्वी ये लेकर नीतीश रेड्डी तक ने इंग्लैंड के छुड़ाए ‘छक्के’ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND A vs England Lions: इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली, हालांकि मैच ड्रॉ रहा लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। मैच की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल से लेकर नीतीश रेड्डी तक ने अर्धशतक लगाए।
दूसरी पारी में भी इंडिया ए की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 41 ओवर में 2 विकेट खोकर 241 रन बनाए थे। इस पारी में यशस्वी जायसवाल, कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल और नीतीश रेड्डी के बल्ले से अर्धशतक निकले थे। जायसवाल ने 60 गेंदों पर 64, ईश्वरन ने 87 गेंदों पर 68, जुरेल ने 53 गेंदों पर नाबाद 53 और नीतीश रेड्डी ने 47 गेंदों पर नाबाद 52 रन की पारी खेली थी।
– Fifty for Yashasvi Jaiswal.
– Fifty for Abhimanyu Easwaran.
Great news for the Indian team ahead of the Test series against England. 🇮🇳 pic.twitter.com/JsPRsq9a3e
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 2, 2025

इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 557 रन बनाए थे। इंडिया ए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर ने दोहरा शतक लगाया था। करुण ने पहली पारी में 204 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 94 और सरफराज खान ने 92 रन बनाए थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इंग्लैंड में इस बार इन युवा खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।
 
Yashasvi Jaiswal is literally a Madman 🥶
– India A came to bat for just 1 over before the Lunch break and he smashed the first ball for a six in the innings. pic.twitter.com/YJuEBfnjPr
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 2, 2025

इसके बाद इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टॉम हेनेस, मैक्स होल्डन और डैन मूसली ने शतक लगाए थे। हेनेस ने 171 रन, मैक्स ने 101 और डैन ने 113 रन की पारी खेली थी। वहीं इंडिया ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: फाइनल से पहले आरसीबी को लगा बड़ा झटका! फिल सॉल्ट के खेलने पर बना सस्पेंस
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News