डराने वाला खुलासा: भारत में 70% से भी ज्यादा लोगों की इन बिमारियों से हो रही मौत | News Track in Hindi – Newstrack

70% people are dying from these diseases in India (social media) 
Non-Communicable Diseases: आजकल के दौर में भारत में हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह (डायबिटीज) और लिवर व किडनी से जुड़ी बीमारियों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इन बीमारियों को मेडिकल लैंग्वेज में गैर-संक्रामक रोग (Non-Communicable Diseases) कहा जाता है। ये बीमारियां एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलतीं, लेकिन इनका खतरा इतना बड़ा हो चुका है कि समय से पहले मौत का एक मुख्य कारण बन गई हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि यह खतरा अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
भारत में हृदय रोग सबसे तेजी से फैलती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। कोरोना महामारी के बाद से इसके मामले और भी तेजी से बढ़े हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अनियमित जीवनशैली, तनाव, जंक फूड का अत्यधिक सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसकी प्रमुख वजहें हैं। अकेले 2022 में देश में हार्ट अटैक के मामलों में 12.5% की वृद्धि दर्ज की गई। चिंता की बात यह है कि अब 30-40 साल की उम्र के लोग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
इससे बचने का एकमात्र तरीका है समय पर हेल्थ चेकअप कराना, रोजाना व्यायाम करना और संतुलित आहार लेना। दिल की सेहत बनाए रखने के लिए तले-भुने और अत्यधिक नमक-शक्कर वाले भोजन से दूरी बनाना जरूरी है।
कैंसर
कैंसर अब केवल एक गंभीर बीमारी नहीं रही, बल्कि यह एक राष्ट्रीय संकट बन चुका है। 2020 में भारत में लगभग 12 लाख नए कैंसर के मामले सामने आए और 9.3 लाख लोगों की जान चली गई। यह आंकड़ा बताता है कि भारत अब दुनिया के सबसे बड़े कैंसर प्रभावित देशों में से एक बन गया है।
कैंसर के बढ़ते मामलों की मुख्य वजहें हैं। वायु प्रदूषण, धूम्रपान, शराब का सेवन, रासायनिक खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन और आनुवंशिक कारण। खासकर महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर और पुरुषों में फेफड़ों और मुंह के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। समय पर जांच और जागरूकता से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है।
डायबिटीज
डायबिटीज को अक्सर ‘धीमी मौत’ कहा जाता है। यह बीमारी शरीर के कई अंगों को धीरे-धीरे प्रभावित करती है। आंखों की रोशनी, किडनी, दिल और तंत्रिका तंत्र पर इसका गहरा असर होता है। भारत को ‘डायबिटीज कैपिटल’ भी कहा जाने लगा है क्योंकि यहां इसके मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।
फास्ट फूड, मीठी चीजों का अत्यधिक सेवन, मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता इसके मुख्य कारण हैं। अगर डायबिटीज़ को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है।
लिवर और किडनी की बीमारियां
पिछले कुछ वर्षों में लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों में भी खतरनाक इज़ाफा देखा गया है। WHO के अनुसार, 2017 में भारत में लिवर रोग से लगभग 2.59 लाख मौतें हुईं। शराब का अत्यधिक सेवन, हेपेटाइटिस संक्रमण और वसायुक्त भोजन इसके पीछे के मुख्य कारण हैं। किडनी फेलियर के मामलों में भी इजाफा हुआ है, जो अधिकतर अनियंत्रित ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के कारण होता है।
समाधान क्या है?
इन सभी बीमारियों का एक बड़ा कारण है गलत जीवनशैली। इसका मतलब है कि अगर हम अपने रहन-सहन और खानपान की आदतों में सुधार करें, तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
भारत जैसे देश में जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हर किसी तक नहीं है। वहां, लोगों का खुद जागरूक होना बेहद जरूरी है। गैर-संक्रामक बीमारियां हमारे जीवन की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन सही आदतों और जागरूकता के जरिए हम इन्हें काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपके स्वास्थ पर बुरा असर पड़ रहा है तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News