फाइनल से पहले आरसीबी को मिली खुशखबरी, विस्फोटक ओपनर इंडिया लौटा, गेंदबाजों का उड़ाएगा परखच्चे, ठोक चुका है … – News18 Hindi

नई दिल्ली. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को आईपीएल फाइनल से कुछ घंटे पहले गुड न्यूज मिली. टीम के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट आईपीएल फाइनल में खेलने के लिए इंग्लैंड से इंडिया लौट आए हैं. साल्ट पिछले दिनों अपने बच्चे के जन्म की वजह से स्वदेश लौट गए थे. साल्ट फाइनल की पूर्व संध्या पर आरसीबी टीम में ट्रेनिंग सेशन में मौजूद नहीं थे जिससे उनके खेलने को लेकर सवाल थे. लेकिन मंगलवार तड़के सुबह 3 बजे वह अहदाबाद पहुंचे जहां आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल फाइनल खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

क्वालीफायर 1 में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के खिलाफ 27 गेंदों पर 56 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद फिल साल्ट (Phil Salt) अपने बच्चे के जन्म के लिए घर वापस चले गए थे. हालांकि अब वह अहमदाबाद वापस आ गए हैं और आरसीबी को उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं. सूत्रों के मुताबिक सॉल्ट सोमवार देर रात (मंगलवार सुबह) वापस आ गए. वह फाइनल से पहले टीम में शामिल हो गए हैं. और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’
आरसीबी या पंजाब, किसके सिर सजेगा ताज? 5 खिलाड़ी जो अकेले अपने दम पर पलट सकते हैं मैच का पासा, अहदाबाद में आएगा बवंडर
10 क्रिकटर्स इस साल ले चुके हैं रिटायरमेंट, किसी ने टेस्ट तो किसी ने वनडे को कहा अलविदा, भारत के 2 सुपर स्टार खिलाड़ी शामिल

श्रेयस अय्यर के आईपीएल में कप्तानी के रिकॉर्ड


फिल साल्ट 12 मैचों में बना चुके हैं 387 रन
फिल साल्ट आईपीएल 2025 सीजन में आरसीबी के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. साल्ट ने 12 मैचों में 35.18 की औसत और 175.90 की स्ट्राइक रेट से 387 रन बनाए हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर 1 में आरसीबी के लिए असाधारण प्रदर्शन किया. उन्होंने 27 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रनों की नाबाद पारी खेली और पाटीदार की अगुवाई वाली टीम को 60 गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर 102 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की.

विराट कोहली के आईपीएल फाइनल में कैसा है रिकॉर्ड


टिम डेविड चोटिल, सीफर्ट को मिल सकता है मौका
इस बीच आरसीबी के पास पंजाब के खिलाफ फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिटिंग बल्लेबाज टिम डेविड को शामिल करने की संभावना नहीं है. क्योंकि वह अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं. जो उन्हें लखनऊ के एकाना में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग चरण के मैच के दौरान लगी थी. यह देखना होगा कि लियाम लिविंगस्टोन अपनी जगह को एकादश में बरकरार रखते हैं या प्रबंधन मध्य क्रम में न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट को आजमाने का फैसला करता है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News