संबंधित खबरें
विदेशी सड़क पर पत्नी को मारा धक्का…पुलिस ने पीट-पीट कर कोमा में पहुंचाया, भारतीय लड़के को बचाने के लिए चीखती रही बीवी
पाकिस्तान में 17 साल की महिला इन्फ्लुएंसर्स की घर में धूसकर की हत्या, पूरा मामला जान फट जाएगा कलेजा, पूरे देश में मचा हंगामा
चाइना के फेल माल से पक चुका है पाकिस्तान, अब इस देश से खरीद रहा हथियार, लीक हुआ मुनीर का नया प्लान
पुतिन की सबसे बड़ी हार! यूक्रेन ने 24 घंटे में मार दिए रूस के 1100 सैनिक, 384 विमानों को किया तबाह
देश छोड़कर भागने वाले हैं Yunus? बांग्लादेश की सच्चाई पढ़कर ऐसा बौखलाए…रिपोर्ट शेयर कर दे डाली लंबी सफाई
ड्रोन छोड़िए अब Putin को रसोई की इस चीज ने किया परेशान, PM Modi के दोस्त ने मजबूरी में कबूली बात, ट्रंप भी हक्के-बक्के
India News (इंडिया न्यूज), Russia India Friendship: भारत ने अमेरिका को अपना दोस्त माना है, लेकिन अब उसका असली चेहरा सामने आ रहा है। अमेरिका के अपने ही अधिकारियों ने भारत के खिलाफ उसका असली चेहरा उजागर करना शुरू कर दिया है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक का भारत को लेकर एक चौंकाने वाला बयान आया है। जिसमें वह रूस से हथियार खरीदने और भारत के ब्रिक्स का सदस्य होने पर आपत्ति जता रहे हैं।
भारत ने हमेशा अमेरिका और रूस दोनों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश की है। साथ ही उसने बिना किसी दबाव के अपने हितों को पूरा किया है, यही बात अमेरिका को परेशान करने लगी है। अमेरिका की नाराजगी की असली वजह रूस से हथियार खरीदना माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से ट्रंप प्रशासन लगातार भारत विरोधी बयान दे रहा है।
Russia India Friendship
वाशिंगटन डीसी में एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, “भारत सरकार ने कुछ ऐसे काम किए हैं, जो आम तौर पर अमेरिका को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।” उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, आप आम तौर पर अपने सैन्य उपकरण रूस से खरीदते हैं। अगर आप अपने हथियार रूस से खरीदने जा रहे हैं, तो यह अमेरिका को परेशान करने का एक तरीका है। मुझे लगता है कि भारत अमेरिका से सैन्य उपकरण खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो एक लंबा रास्ता तय करता है और इस तरह की चीजें, ब्रिक्स का हिस्सा होने से, उस रिश्ते का निर्माण करती हैं, जो ऐसा नहीं है कि, ओह, चलो डॉलर का समर्थन करते हैं और डॉलर का आधिपत्य है।
#WATCH | Washington DC | US Secretary of Commerce Howard Lutnick says, “…There were certain things that the Indian government did that generally rubbed the United States the wrong way. For instance, you generally buy your military gear from Russia. That’s a way to kind of get… pic.twitter.com/CxoqRZQLJ2
— ANI (@ANI) June 3, 2025
उन्होंने आगे कहा कि यह वास्तव में अमेरिका में दोस्त बनाने और लोगों को प्रभावित करने का तरीका नहीं है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस पर सीधे और विशेष रूप से बात की है। उन्होंने भारत सरकार को इस मुद्दे को संबोधित करने और स्थिति को सुधारने की सलाह भी दी।
Thar वालों की हैवानियत का एक और Video आया सामने, घसीटने से पहले ईंटों से कई बार किया वार, शख्स को देख मुंह को आ जाएगा कलेजा
अमेरिका रूस को अपना दुश्मन मानता है। साथ ही, अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। भारत का उससे हथियार खरीदना और ब्रिक्स का सदस्य होना रूस की ताकत बढ़ा रहा है, इसलिए अमेरिका को यह पसंद नहीं है और वह इन दिनों भारत विरोधी बयान देता हुआ दिखाई दे रहा है।
क्यों घर के पास मंदिर का होना नहीं माना जाता सही? घर के लोगों पर डालता है इतना बड़ा असर जो समय रहते नहीं आ पाता उन्हें समझ!