Auraiya News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल, चार मेडिकल कॉलेज रेफर | News Track in Hindi – Newstrack

auraiya news
Auraiya News: जिले में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर में दो परिवारों के बीच पुराना विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, भूरे सिंह और उनके रिश्तेदार राजवीर सिंह के परिवारों के बीच किसी बात को लेकर पहले तीखी बहस हुई। बहस बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गई।
इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। राजवीर सिंह के पक्ष से शिशुपाल, धीरेन्द्र, बबलू और एक बालिका काजल घायल हुए, वहीं भूरे सिंह को भी गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि भूरे सिंह के सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
सभी घायलों को तुरंत सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रेफर किए गए मरीजों में बबलू, धीरेन्द्र, शिशुपाल और भूरे सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पुराना भूमि विवाद चल रहा था, जो समय-समय पर तकरार की स्थिति पैदा करता रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।
This Quiz helps us to increase our knowledge
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News