Ahmedabad Weather LIVE Updates: अहमदाबाद में रुक रुक को हो रही बारिश, फाइनल नहीं हुआ तो किसे मिलेगी ट्रॉफी – News18 Hindi

RCB vs PBKS IPL 2025 फाइनल Ahmedabad Weather LIVE Updates: रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज आईपीएल 2025 के फाइनल में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स का सामना करेगी. दोनों टीमें पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने की कोशिश में हैं और यह हाई-वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईपीएल 2025 की दो सबसे बेहतरीन टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, लेकिन बारिश भी खेल बिगाड़ सकती है. रविवार, 1 जून को अहमदाबाद में खेले गए क्वालिफायर 2 मैच के दौरान बारिश के कारण मैच 135 मिनट देरी से शुरू हुआ था और आज भी ऐसा ही कुछ होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता.

एक घंटे पहले अहमदाबाद में बारिश हो रही थी. स्टेडियम से लाइव तस्वीरें हल्की बूंदाबांदी दिखाई दे रही थी. यह ज्यादा खराब नहीं है क्योंकि टॉस में अभी डेढ घंटे से ज्यादा का समय बाकी है. फैंस को इस बात की चिंता सता रही है कि मैच का मजा बारिश की वजह से किरकिरा ना हो जाए.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का फाइनल खेला जाना है. इस मैच पर बारिश का साया है. पिछले मुकाबले में भी बारिश आई थी जिसके वजह से टॉस कराने के दो घंटे तक मैच नहीं हो पाया. आज शाम अहमदाबाद में तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. नमी 56 प्रतिशत होगी और बारिश की संभावना केवल 5 फीसदी है. इसलिए हमें उम्मीद है कि पूरा मैच खेला जाएगा.
आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबले को 3 जून अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. क्वालिफायर और एलिमिनेटर के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया था लेकिन BCCI ने IPL 2025 के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है. यानी आज 3 जून को मुकाबला बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका तो इसे 4 जून को कराया जाएगा.

BCCI के नियमों के मुताबिक बारिश या किसी और वजह से अगर फाइनल को रिजर्व डे पर भी नहीं कराया जा सका तो लीग स्टेज में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. पंजाब किंग्स अंक तालिका में पहले जबकि आरसीबी दूसरे नंबर पर रही थी. ऐसे में श्रेयस अय्यर की टीम ट्राफी का हकदार मानी जाएगी.
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News