IPL 2025 Final Live Updates: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2025 Final, PBKS vs RCB Live Updates: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले क्वालिफायर में पंजाब को ही चारों खाने चित करते हुए खिताबी मुकाबला का टिकट कटाया है।
वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही पंजाब ने दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस को रौंदते हुए फाइनल में कदम रखा है। कैप्टन अय्यर ने दूसरे क्वालिफायर मैच में बल्ले से जमकर धमाल मचाया था और 87 रन की धांसू पारी खेली थी। दूसरी ओर, इस सीजन बेंगलुरु के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही जोरदार प्रदर्शन करके दिखाया है।
आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और पंजाब अब तक कुल 36 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। पंजाब ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, तो आरसीबी ने भी पंजाब को इतने ही मैचों में धूल चटाई है।
नमस्कार, आदाब, वडक्कम। 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालिफायर के बाद वो शाम आ चुकी है, जिसका हम सभी को इंतजार था। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज शाम आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। 3 जून की शाम को आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा यह बात आज तय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो आरसीबी होगी या फिर पंजाब। जीत चाहे किसी की भी हो, लेकिन खिताबी मुकाबला रोमांच से भरा होगा इस बात की फुल गारंटी है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News