—विज्ञापन—
Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल भारत में कोविड-19 के केस लगभग 4000 के पार हो चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसे चिंताजनक नहीं मान रहा है तथा लोगों से साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 2 जून सुबह 8 बजे अपडेट लिस्ट में देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 4026 हैं।
केरल में सबसे अधिक 1435 मामले हैं। वहीं, दूसरे सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में कल एक 22 वर्षीय युवती की मौत की भी पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से देश में 6 मौतें हो चुकी हैं। कोविड-19 के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज-24 के साथ…
ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोरोना का बड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, लोगों को सुनने में होगी परेशानी!
नोएडा में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को नोएडा में कोरोना के 45 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। कोरोना बढ़ी तेजी से नोएडा में फैल रहा है। 45 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद संख्या बढ़कर 107 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पिछले करीब 24 घंटे में 6 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। मंगलवार को मिले मरीजों में 3 बच्चे, 50 से 55 की उम्र के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।
हरियाणा में मंगलवार को 16 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 11 मरीज गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। गुरुग्राम में 6 और फरीदाबाद में 5 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। करनाल और झज्जर से 2-2 केस आए और अंबाला से 1 केस मिला। सोमवार को हरियाणा में 44 लोग कोरोना से बीमार थे, अब यह संख्या बढ़कर 51 हो गई है। इसका मतलब है कि कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद में ज्यादा केस हैं। लोगों को मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से बचना चाहिए।
भारत में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चार ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट फैले हैं LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 इनमें से पहले तीन वैरिएंट ज्यादा मामलों में मिले हैं। सभी वैरिएंट ओमिक्रॉन से जुड़े हैं, जो तेजी से फैलते हैं लेकिन कम खतरनाक होते हैं।
बंगाल में कोरोना से पहली मौत हुई है। 43 साल की एक महिला अलीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 372 पहुंच गई है। सरकार सतर्क है और जांच तेज कर रही है।
ग्वालियर में एक 53 साल के आदमी को कोरोना हो गया है। वह मुंबई से आया था और घर पर रहा। उसे जब तबीयत खराब लगी, तो उसने टेस्ट करवाया। टेस्ट में पता चला कि उसे कोरोना है। डॉक्टरों ने उसके परिवार के लोगों के भी टेस्ट लिए हैं। अब सभी की जांच हो रही है ताकि पता चले कि किसी और को तो कोरोना नहीं हुआ।
Corona LIVE Cases In India: थाइलैंड में कोरोना के NB.1.8.1 वेरिएंट का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। यहां ढाई लाख मरीजों की पुष्टि हो चुकी हैं। बता दें कि भारत में इस वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं।
Corona LIVE Cases In India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 5 मौतें हो चुकी हैं।
Corona LIVE Cases In India: अलीगढ़ में कोरोना की दस्तक। 8 साल पहले टीबी की बीमारी का सामना कर चुका है। सर्दी-खांसी होने पर RT-PCR टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेट किया गया।
Corona LIVE Cases In India: यूपी में कोरोना के कुल मामले 138 हो चुके हैं। इसके अलावा, राज्य में कल 5 नए केस राजधानी से सामने आए हैं।
Corona LIVE Cases In India: कोरोना के तमिलनाडु में फिलहाल 215 एक्टिव केस मौजूद है।
Corona LIVE Cases In India: इस बार कोरोना का स्पॉट केरल राज्य है। यहां साल 2025 के कुल कोरोना केस अबतक 1435 दर्ज किए जा चुके हैं।
Corona LIVE Cases In India: लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच को लेकर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस लिस्ट में शहर के बड़े सरकारी अस्पताल भी शामिल है।
Corona LIVE Cases In India: यूपी की राजधानी लखनऊ में सभी प्राइवेट अस्पतालों में आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की सुविधा शुरू करवा दी गई है, ताकि संक्रमितों की जांच समय रहते हो सके। लखनऊ में फिलहाल 5 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
Corona LIVE Cases In India: कर्नाटक में भी कोरोना के मरीजों की संख्या अधिक है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू ने प्रदेश में कोरोना को लेकर हालातों का जायजा लिया और लोगों को भरोसा दिलाया की सरकार पूरी तरह तैयार है। लोग घबराएं नहीं
Corona LIVE Cases In India: पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामलें 331 हो गए हैं। यहां सोमवार को 44 नए केस मिले थे।
Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
Corona LIVE Cases In India: इंदौर के सीएमएचओ डॉ. सैत्या ने बताया कि शहर में बीते 24 घंटे में 1 नया पॉजिटिव केस दर्ज किया गया है। फिलहाल 5 एक्टिव केस हैं, जिन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। राहत की बात यह है कि सभी संक्रमितों में कोई भी गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। जिन मरीजों में सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद उनकी जांच कराई गई। सभी मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं।
Corona LIVE Cases In India: इंदौर में कोरोना के कुल 21 संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 6 बाहरी राज्यों के मरीज हैं। पिछले 24 घंटों में सिर्फ 1 नया मामला मिला।
Corona LIVE Cases In India: स्वास्थ्य मंत्रालय का लेटेस्ट अपडेट, देश में कोरोना के कुल मरीज 4026 हुए। बीते 24 घंटों में 65 नए केस मिल चुके हैं। वहीं, अबतक कुल 37 मौतों की पुष्टि हो चुकी हैं।
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह यह बताए कि कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल कैसे लिए जाते हैं, उन्हें कहां स्टोर किया जाता है और कैसे पहुंचाया जाता है। इन सबके लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि सरकार एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करे। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि अगली कोविड-19 महामारी का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए जरूरी है कि सरकार जल्दी से एक SOP तैयार करे।
Corona LIVE Cases In India: हरियाणा के फरीदाबाद में कोरोना के 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। यहां कुल 21 एक्टिव केस दर्ज हुए हैं।
Corona LIVE Cases In India: कल यानी 2 जून को दिल्ली में कोरोना से चौथी मौत हुई थी, जो एक 22 वर्ष की युवती थी। बता दें कि युवती पहले से ही ट्यूबरक्यूलोसिस से पीड़ित थी। ऐसे में उसे पुरानी और लंबे समय से खांसी की शिकायत भी थी। कोरोना होने के बाद उसकी हालात गंभीर हो गई थी।
Corona LIVE Cases In India: रांची में बीते पांच दिनों से लगातार एक-एक कोरोना पेशंट मिल रहा है। राज्य में कुल केस की संख्या 5 हो गई है।
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली के आरएमएल (RML) अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर पवन ने बताया उन्होंने कोरोना के केस में उछाल देखते ही अस्पताल में 9 बैड के स्पेशल कोरोना वॉर्डस, जरूरी दवाइयां तथा अन्य उपचार संबंधी चीजों को स्टॉक कर लिया है।
Corona LIVE Cases In India: देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 3961 हैं। यह केंद्रीय मंत्रालय द्वारा दिया गया आंकड़ा है। वहीं, मौतों की बात करें तो देश में बीते 24 घंटों में 6 मौत हो चुकी हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in