दिल्ली ट्रिपल मर्डर: माता-पिता और बहन का कत्ल करने से पहले खूनी बेटे ने इंटरनेट पर सर्च किया था हत्या का तरीका – Aaj Tak

Feedback
देश की राजधानी दिल्ली में देवली गांव में माता-पिता और बहन की निर्मम हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 20 साल के अर्जुन तनवर को लेकर अब नया खुलासा हुआ है. घरवालों को मौत के घाट उतारने से पहले आरोपी अर्जुन ने इंटरनेट पर हत्या के तरीकों के बारे में सर्च किया था. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी आर्मी चाकू और आरोपी के कपड़े बरामद किए हैं. इसके साथ ही उसके मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं.
इंटरनेट पर सर्च किया हत्या का तरीका
पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी अर्जुन के मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए उसका मनोवैज्ञानिक जांच पर विचार किया जा रहा है. इस जांच से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि उसने ऐसा अपराध क्यों किया. बता दें कि पूर्व सैनिक राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और बेटी कविता (23) का शव बुधवार सुबह उनके घर में मिला था. पूछताछ के दौरान अर्जुन तनवर ने पुलिस को बताया था कि उसके माता-पिता उससे अच्छा संबंध नहीं रखते थे और वो उसकी बहन को ज्यादा प्यार करते थे.
बेटे ने कर दी पूरे परिवार की हत्या
अर्जुन तनवर ने पहले अपनी बहन की सोते समय गला काटकर हत्या की, इसके बाद वह ऊपर के कमरे में गया, जहां उसने अपने पिता की गर्दन पर वार किया और फिर अपनी मां की गला काटकर हत्या कर दी, जो उस समय वॉशरूम में थीं. हत्या के बाद तनवर ने खून से सने कपड़े बदले और उन्हें संजय वन में जाकर चाकू के साथ फेंक दिया. लौटने के बाद उसने घर में खून के धब्बे और अन्य चीजें साफ करने की कोशिश की.
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
हत्या के बाद अर्जुन तनवर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठा बहाना बनाया कि जिस वक्त उसके मां-बाप और पिता की हत्या हुई उस समय वो जिम में था. बता दें कि आरोपी अर्जुन तनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई कर रहा था और एक प्रशिक्षित बॉक्सर है. उसने दिल्ली राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था. पुलिस अब आरोपी से और गहन पूछताछ कर रही है.

 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News