Breaking News: Hemant Soren सरकार ने कांग्रेस कोटे के मंत्रालयों में किया बड़ा बदलाव | JMM – ABP न्यूज़

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार भी संपन्न हो गया है. मंत्रालयों के बंटवारे पर भी अब सहमति बनती दिख रही है. सूत्रों की मानें तो झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के विभाग लगभग फाइनल हो गए हैं. 
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि नेहा तिर्की को स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग दिया जा सकता है तो वहीं इरफान अंसारी के पास कृषि, पशुपालन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आ सकता है. इसके अलावा, दीपिका पांडे को ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है और सबसे वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर को वित्त और संसदीय कार्य मंत्री का जिम्मा मिल सकता है. 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News