Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 06 दिसंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार – Aaj Tak

Feedback
पंजाब और हरियाणा के (शंभू) बॉर्डर पर डटे किसान अब रविवार को दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे. ये ऐलान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया है. राज्यसभा में शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया. कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर 500 रुपए के नोटों की गड्डी मिलने से बीजेपी ने खूब हंगामा किया. पढ़िए शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें…
सरकार को किसानों का अल्टीमेटम, कृषि मंत्री करें मीटिंग… वरना रविवार को फिर करेंगे दिल्ली कूच

पंजाब और हरियाणा के (शंभू) बॉर्डर पर डटे किसान अब रविवार को दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे. ये ऐलान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया है. उन्होंने कहा कि पहले केंद्र और राज्य के मंत्री बोलते थे कि किसान ट्रैक्टर पर आते हैं, लेकिन अब तो हम पैदल जा रहे थे, अगर हम दिल्ली जा सकते तो PM से जाकर सवाल पूछते. पंढेर ने कहा कि जिस तरीके से हम पर हमला हुआ, वो हमारी नैतिक जीत है. हम बातचीत के लिए तैयार हैं, पहले भी तैयार थे, हम केंद्र के कृषि मंत्री से बातचीत करना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि कल यानी शनिवार को का जत्था नहीं जाएगा. अब रविवार को कूच करेंगे.
सीट नंबर-222, नोटों की गड्डी, सवालों के घेरे में सिंघवी… पढ़ें- राज्यसभा के नोटकांड की पूरी कहानी
राज्यसभा में शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया. कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर 500 रुपए के नोटों की गड्डी मिलने से बीजेपी ने खूब हंगामा किया. बीजेपी ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई. कांग्रेस ने आरोप साबित होने से पहले ही सांसद का नाम सार्वजनिक करने पर आपत्ति जताई. जानिए राज्यसभा के नोटकांड की पूरी कहानी…
जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, प्रशासन ने काटे घरों के बिजली-पानी कनेक्शन
जम्मू में रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने 400 से अधिक रोहिंग्या परिवारों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं. जम्मू में रोहिंग्या आबादी में वृद्धि का संकेत देने वाली खुफिया रिपोर्टों के बाद रोहिंग्याओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.
BSP से निष्कासित होकर अदा करनी पड़ी बेटे को घोड़ी चढ़ाने की कीमत… जानिए ‘बहनजी’ के एक्शन पर क्या बोले सुरेंद्र सागर

शादी विवाह का बंधन बेहद पवित्र माना जाता है. कभी इस रिश्ते के बीच में दो दुश्मन देशों की सीमाएं भी बाधा नहीं बनती थीं, लेकिन इस दौर में तो कभी धर्म तो कभी जाति विवाह के पवित्र बंधन आड़े आने लगे हैं. इसी कड़ी में एक और ‘कुप्रथा’ ने जन्म ले लिया है. दरअसल, राजनीतिक दलों के शिखर पर बैठे लोग खुद तो भले ही अपने फायदे के लिए किसी से भी हाथ मिला लें या कहीं भी गठबंधन कर लें, लेकिन उनके कार्यकर्ता और जमीनी नेताओं के बच्चे अगर वैवाहिक बंधन में बंधना चाहें तो इसकी कीमत उनके माता-पिता को अपनी राजनीतिक कुर्सी गंवा कर चुकानी पड़ती है.
‘डिप्टी CM के लिए कैसे माने एकनाथ शिंदे, बैकचैनल क्या बातें चल रही थीं…’ फडणवीस ने आजतक को खुलकर बताया
तीसरी बार महाराष्ट्र की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत की. स्पेशल इंटरव्यू के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने सभी सवालों के खुलकर जवाब दिए. उन्होंने यह भी बताया कि आखिरकार एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम के लिए किस तरह मनाया गया और बैकचैनल क्या बातें चल रही थीं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News