India vs Australia 2nd Test Day 1 Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. पिंक बॉल से खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच का पहला दिन मेजबान टीम ने अपने नाम किया. भारत को 180 रन पर आउट करने के बाद स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं.
Trending Photos
India vs Australia 2nd Test Day 1 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. पिंक बॉल से खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच का पहला दिन मेजबान टीम ने अपने नाम किया. भारत को 180 रन पर आउट करने के बाद स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं.
मेजबान टीम अब भारत के पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 94 रन से पीछे है, जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ उस्मान ख्वाजा (13) का विकेट गंवाया है, जिन्हें जसप्रीत बुमराह (13 रन पर एक विकेट) ने स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया. स्टंप के समय सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी 38* जबकि मार्नस लाबुशेन 20* रन बनाकर खेल रहे थे. दोनों दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़ चुके हैं. स्टार्क (48 रन पर छह विकेट) ने इससे पहले गुलाबी गेंद से पहली बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए, जिससे भारतीय टीम सिर्फ 44.1 ओवर में 180 रन पर ढेर हो गई.
उन्हें कप्तान पैट कमिंस (41 रन पर दो विकेट) और स्कॉट बोलैंड (54 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने दो-दो विकेट चटकाए. भारतीय टीम नीतीश कुमार रेड्डी (54 गेंद में 42 रन, तीन छक्के, तीन चौके) की आक्रामक पारी की बदौलत 150 रन के आंकड़े को पार कर पाई. सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (37) और शुभमन गिल (31) ने अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गंवाए.
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा दिन
दिन का खेल खत्म हो चुका है. पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाकर भारत को 180 रन पर ढेर किया. इसके बाद मार्नस लाबुशेन और नाथन मैकस्वीनी ने क्रीज पर जमकर बैटिंग की और ऑस्ट्रेलिया को दिन के अंत तक कोई नुकसान नहीं होने दिया. बुमराह ने जरूर उस्मान ख्वाजा को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, लेकिन इसके बाद गेंदबाज विकेटलेस रहे. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर स्टंप्स तक 86/1 है. नाथन मैकस्वीनी (38 रन*) और मार्नस लाबुशेन (20 रन*) नाबाद लौटे.
IND vs AUS Live Score: दूसरे विकेट की तलाश में टीम इंडिया
भारत के गेंदबाज दूसरे विकेट की तलाश में हैं. उस्मान ख्वाजा को आउट हुए 18 ओवर बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय गेंदबाजों को दूसरी सफलता नहीं मिली है. नाथन मैकस्वीनी (32 रन*) और मार्नस लाबुशेन (18 रन*) क्रीज पर जमे हुए हैं. 29 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 77 है.
IND vs AUS Live Score: बुमराह ने दिलाया पहला विकेट
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है. 13 रन पर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा बुमराह के जाल में फंसे और रोहित शर्मा के हाथों कैच थमा बैठे. मार्नस लाबुशेन, मैकस्वीनी का साथ देने आए हैं. 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38/1 है. लाबुशेन का खाता नहीं खुला है, जबकि मैकस्वीनी 12 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं.
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई शुरुआत
ऑस्ट्रलिया ने 4 ओवर के खेल के बाद कोई विकेट नहीं खोया है. उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी ने टीम की सधी हुई शुरूआत दिलाई है. 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 रन है. उस्मान ख्वाजा के बल्ले से एक चौका निकला. मैकस्वीनी का अभी खाता नहीं खुला है.
भारत 180 रन पर ऑलआउट
टीम इंडिया एडिलेड में जारी पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में 180 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 37 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले.
41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/8 (पहली पारी)
41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट गंवाकर 154 रन है. जसप्रीत बुमराह (0 रन) और नितीश रेड्डी (23 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 5 विकेट हासिल किए है. वहीं, स्कॉट बोलैंड को 2 विकेट मिले हैं. इसके अलावा पैट कमिंस ने एक विकेट झटका है.
36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 126/6 (पहली पारी)
36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट गंवाकर 126 रन है. रविचंद्रन अश्विन (8 रन) और नितीश रेड्डी (11 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 3 विकेट हासिल किए है. वहीं, स्कॉट बोलैंड को 2 विकेट मिले हैं. इसके अलावा पैट कमिंस ने एक विकेट झटका है.
34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/6 (पहली पारी)
34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट गंवाकर 112 रन है. रविचंद्रन अश्विन (0 रन) और नितीश रेड्डी (10 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 3 विकेट हासिल किए है. वहीं, स्कॉट बोलैंड को 2 विकेट मिले हैं. इसके अलावा पैट कमिंस ने एक विकेट झटका है.
30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/5 (पहली पारी)
30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट गंवाकर 95 रन है. ऋषभ पंत (14 रन) और नितीश रेड्डी (0 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 3 विकेट हासिल किए है. वहीं, स्कॉट बोलैंड को 2 विकेट मिले हैं.
डे-नाइट टेस्ट में भारत की हालत खराब
एडिलेड ओवल के मैदान पर जारी डे-नाइट टेस्ट मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद भयानक रही है. 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट गंवाकर 82 रन है. ऋषभ पंत (4 रन) और रोहित शर्मा (1 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 3 विकेट हासिल किए है. वहीं, स्कॉट बोलैंड को 1 विकेट मिला है. इससे पहले यशस्वी जायसवाल (0), केएल राहुल (37), विराट कोहली (7) और शुभमन गिल (31) पवेलियन लौट चुके हैं.
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/4 (पहली पारी)
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट गंवाकर 82 रन है. ऋषभ पंत (4 रन) और रोहित शर्मा (1 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 3 विकेट हासिल किए है. वहीं, स्कॉट बोलैंड को 1 विकेट मिला है.
21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/3 (पहली पारी)
21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट गंवाकर 81 रन है. ऋषभ पंत (4 रन) और शुभमन गिल (31 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 3 विकेट हासिल किए है. वहीं, स्कॉट बोलैंड को 1 विकेट मिला है.
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/1 (पहली पारी)
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट गंवाकर 43 रन है. केएल राहुल (16 रन) और शुभमन गिल (25 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले यशस्वी जायसवाल 0 रन पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 1 विकेट हासिल किया है.
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/1 (पहली पारी)
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट गंवाकर 38 रन है. केएल राहुल (11 रन) और शुभमन गिल (25 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले यशस्वी जायसवाल 0 रन पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 1 विकेट हासिल किया है.
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/1 (पहली पारी)
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट गंवाकर 10 रन है. केएल राहुल (0 रन) और शुभमन गिल (10 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले यशस्वी जायसवाल 0 रन पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 1 विकेट हासिल किया है.
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/1 (पहली पारी)
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट गंवाकर 23 रन है. केएल राहुल (3 रन) और शुभमन गिल (18 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले यशस्वी जायसवाल 0 रन पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अभी तक 1 विकेट हासिल किया है.
जायसवाल शून्य पर लौटे पवेलियन
भारत को मैच की पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है. मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले एडिलेड के ओवल स्टेडियम में भारतीय समर्थक एकत्रित हुए. इस डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर फैंस मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं.
(@ANI) December 6, 2024
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक भारतीय समर्थक ने कहा, ‘मैं मैच के लिए बहुत उत्साहित हूं और मैं भारत को शुभकामनाएं देता हूं…’
(@ANI) December 6, 2024
प्लेइंग इलेवन
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.
भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजी सौंपी है.
कुछ ही देर में शुरू होगा डे-नाइट टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट कुछ ही देर में एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था. पहले टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. अब टीम इंडिया की नजरें एडिलेड में होने वाले डे नाइट टेस्ट मैच जीतने पर है.
ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज में भारत का रिकॉर्ड
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज जीती हैं. भारत ने 2018-19 और 2020-21 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था. भारत ने दोनों ही मौकों पर कंगारू टीम को 2-1 से मात दी थी.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 16 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है. भारत ने इसमें से 10 टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को 5 टेस्ट सीरीज में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई है.
WTC फाइनल के टिकट के लिए भारत को क्या करना होगा?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेलने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज 4-0 से जीतनी होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले साल 11 जून से 15 जून तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
India vs Australia के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर किस चैनल पर देख सकते हैं?
India vs Australia के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप Star Sports Network पर देख सकते हैं.
India vs Australia के बीच दूसरे टेस्ट मैच को किस Digital Platform पर देखा जा सकता है?
India vs Australia के बीच दूसरे टेस्ट मैच को Digital Platform पर आप ‘Disney+ Hotstar’ पर देख सकते हैं. इसके अलावा मैच का लाइव ब्लॉग और मैच से जुड़ी स्टोरीज आप https://zeenews.india.com/hindi पर पढ़ सकते हैं.
India vs Australia के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुफ्त में कब, कहां और किस चैनल पर देखें?
India vs Australia के बीच दूसरा टेस्ट मैच आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं. हालांकि यह सुविधा सिर्फ डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (Digital Terrestrial Television) उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी. जो डीडी स्पोर्ट्स चैनल केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे डिशटीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी और टाटा प्ले पर प्रसारित होगा उस पर India vs Australia टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण नहीं होगा.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
पहला टेस्ट मैच – 19 नवंबर 2024 से 26 नवंबर 2024, सुबह 7:50 बजे, पर्थ
दूसरा टेस्ट मैच – 6 दिसंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024, सुबह 9:30 बजे, एडिलेड
तीसरा टेस्ट मैच – 14 दिसंबर 2024 से 18 दिसंबर 2024, सुबह 5:50 बजे, ब्रिस्बेन
चौथा टेस्ट मैच – 26 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024, सुबह 5:00 बजे, मेलबर्न
पांचवां टेस्ट मैच – 3 जनवरी 2025 से 7 जनवरी 2025, सुबह 5:00 बजे, सिडनी
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.