NEET UG 2025 Result Date: ये रहा नीट यूजी रिजल्ट चेक करने का तरीका, कल हो सकता है जारी – आज तक

Feedback
NEET UG 2025 Result Date: अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी रिजल्ट जारी होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार, 14 जून 2025 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. नीट यूजी रिजल्ट के साथ नीट यूजी कट-ऑफ भी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन होंगे.
NEET UG Result 2025 Date: कब आएगा नीट रिजल्ट?
7 फरवरी को जारी हुए NTA के नोटिस के अनुसार, परीक्षण एजेंसी ने एक संभावित NEET UG रिजल्ट 2025 की तारीख की घोषणा की, जो 14 जून है. हालांकि, NTA ने पिछले साल संभावित तारीख 14 जून से 10 दिन पहले 4 जून को NEET रिजल्ट जारी किया था. इस समयसीमा को देखते हुए, संभावना है कि NEET UG रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है. 
How to check NEET UG 2025 Result: यहां देखें तरीका
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर, ‘National Eligibility Cum Entrance Test (UG) – 2025’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां, ‘NEET 2025 scorecard download link’ पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 4: नया पेज खुल जाएगा, जहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 5: आपका नीट यूजी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 6: आगे के लिए नीट यूजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.
यहां मिलेगा नीट यूजी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक-
बता दें कि इस साल नीट यूजी एग्जाम के लिए 22.7 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. यह परीक्षा भारत के 557 शहरों और विदेशों में 14 केंद्रों में फैले 4,750 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. नीट यूजी रिजल्ट के साथ एक प्रेस रिलीज भी जारी की जाएगी जिसमें ओवरऑल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज महिला-पुरुषों के प्रदर्शन आंकड़े, टॉपर की लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की जाएगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News