Ahmedabad Plane Crash News Live: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच करेगी ATS, वॉइस रिकॉर्डर और ब्लैक बॉक्स की जांच – ABP News

Ahmedabad Plane Crash Live: एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि गुरुवार (12 जून) को लंदन जा रहे यात्री प्लेन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, जिसका फ्लाइट नंबर AI-171 है, अहमदाबाद इटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया. प्लेन में सवार 241 लोगों की मौत हो गई. 
एयर इंडिया ने गुरुवार की देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. एकमात्र जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.”
इसके अलावा, प्लेन का एक बड़ा हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पास के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स हॉस्टल में घुस गया, जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग क्षितग्रस्त हो गई. क्रैश साइट पर भी 24 लोगों के मारे जाने की खबर है. यानी इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या 265 हो गई है. 
गुजरात ATS ने कल अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद किया है. एटीएस के एक कर्मी ने बताया, “यह एक DVR है, मलबे से बरामद किया गया है. FSL टीम जल्द आएगी.”
एयर इंडिया विमान हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “इस घटना की जांच होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड या सिटिंग जज, जो भी उचित हों, उनके नेतृत्व में जांच कराई जानी चाहिए. किसकी गलती है, यह सामने आएगा. क्या इसमें पायलट की गलती है? क्या इसमें किसी इंस्ट्रक्टर की गलती है? क्या दबाव में आकर विमान लेके चले? सरकार को गलती स्वीकार कर के इसकी जांच करनी चाहिए.”
अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश मामले में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) जांच करेगा. इस मामले में क्रैश साइट से डीवीआर मिला है, जिसे एटीएस ने अपने कब्जे में ले लिया है. गुजरात एटीएस की टीम इस मामले में पैरेलल जांच कर रही हैं. वहीं, फॉरेंसिक की टीम ने क्रैश साइट से सैंपल इकट्ठा कर लिए हैं, जो जांच के लिए जाएंगे.
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर उड्डयन मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सनत कौल ने बड़ी बात कही है. उन्होंने बताया है  डीजीसीए ने एयर इंडिया कई बार चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने दावा किया बोइंग 100 साल पुरानी कंपनी है, लेकिन पिछले साल से इसमें कई शिकायतें आ रही थीं. अमेरिका ने इंक्वॉयरी भी की थी.
अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश में बचे इकलौते शख्स विश्वास कुमार का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. विश्वास कुमार ने बताया, “सबकुछ मेरे सामने ही हुआ है. मुझे यकीन नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर आ गया. कुछ समय के लिए तो मुझे लगा कि मरने ही वाला हूं, लेकिन जब आंख खोल कर देखा तो जिंदा बच गया था. सीट बेल्ट निकाल कर निकलने की कोशिश की और निकल भी गया. मेरे सामने सभी आंटी-अंकल और एयर होस्टेस की लाशें दिख रही थीं.”
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News