—विज्ञापन—
Farmers Shambhu Border Late Night Video: पंजाब- हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा लगा है। इस बॉर्डर से 101 किसान दिल्ली की तरफ कूच करना चाहते हैं। वहीं किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ना शुरू कर दिया है।
फिलहाल किसानों का दिल्ली कूच एक दिन के लिए टल गया है। शंभू बॉर्डर पर किसानों की मीटिंग होनी है। उससे पहले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि किसान आज आगे नहीं जाएंगे। हम फिर से रणनीति बनाएंगे, उसके बाद आगे बढ़ेंगे। पंढेर ने आगे कहा- 15 से 20 किसान जख्मी हुए हैं। जबकि 8 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।
किसान नेता ने आगे कहा- हमने किसी भी तरह का अनुशासन भंग नहीं किया। हमारे साथ दुश्मन जैसा व्यवहार किया गया। अब अगला जत्था कल नहीं, परसों जाएगा। हम केंद्र सरकार को एक दिन का समय दे रहे हैं। परसों 12 बजे जत्था दिल्ली की तरफ कूच करेगा। हम बातचीत से भागने वाले नहीं हैं। हमने पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत कर उन्हें मांगपत्र दिया है।
बता दें कि किसान आंदोलन के मद्देनजर अंबाला के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अंबाला के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू में इंटरनेट बंद रहेगा। किसान आंदोलन के कारण हरिायणा सरकार ने यह आदेश जारी किया है। सरकार ने इन सभी इलाकों में आज यानी 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।
#WATCH | Farmers protesting over various demands have been stopped at the Shambhu border from heading towards Delhi
Heavy police presence at the Shambhu border pic.twitter.com/G4CNr6locb
— ANI (@ANI) December 6, 2024
ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर अलग अलग मोर्चे के किसान संगठन प्रदर्शन करने जीरो पॉइंट पहुंच रहे हैं। वहीं, पुलिस के भी मुस्तैदी देखने को मिल रही है जो किसान जीरो पॉइंट पहुंचना चाह रहे हैं, उनको पुलिस रास्ते हिस्से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दे रही है. जैसे ही किसान महिलाओं का एक जत्था परी चौक पहुंचा, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें मौके से ही जेल भेज दिया गया।
यह वीडियो किसान आंदोलन में शामिल एक किसान ने बनाया है। वीडियो में किसान को बोलते सुना जा सकता है कि हम इस समय शंभू बॉर्डर पर हैं। यहां से थोड़ी ही दूरी पर हरियाणा पुलिस के कुछ लोग मौजूद हैं। उन्होंने बैरिकेडिंग लगा रखी है। हम बैरिकेडिंग के इस पार है। पुलिस वाले बैरिकेडिंग के उस तरफ कुछ कर रहे हैं। बस यह नहीं पता चल पा रहा कि क्या कर रहे हैं? हमें लग रहा है यह किसी न किसी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। बैरिकेडिंग के पीछे पर्दा लगा रहा है। अब इस पर्दे के पीछे क्या चल रहा है, कोई नहीं जानता।
यह भी पढ़ें- Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों की 7 मांगें क्या? जिनके लिए आज दिल्ली में मार्च
किसान ने कहा कि ये हम शंभू बॉर्डर की तस्वीरें दिखा रहे हैं। बैरिकेडिंग भी लगा रखी है और पर्दा भी लगा रखा है। इसके पीछे कुछ तो चल रहा है। यहां से पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन कोई न कोई कार्रवाई कर रहे हैं। पर्दे के पीछे लगभग 25-30 लोग मौजूद हैं। ये पक्का किसी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
दिल्ली कूच से पहले किसानों का रात में शंभू बार्डर पर पहरा।
किसानों ने वीडियो जारी कर कहा कि @police_haryana पर्दे के पीछे कार्रवाई की तैयारी कर रही है।#Shambhu #Haryana #FarmersProtest2024 #FarmerProtests pic.twitter.com/C4VAEPfMnu
— Sakshi (@sakkshiofficial) December 6, 2024
बता दें कि पर्दे के पीछे क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। किसानों का दावा किस हद तक सही है? न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। हालांकि किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकना हरियाणा पुलिस के सामने बड़ी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि हरियाणा पुलिस इससे कैसे निपटेगी?
शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। पुलिस ने पानी के टैंकर, घुड़सवार पुलिसकर्मी समेत तमाम इंतजाम कर लिए हैं। शंभू बॉर्डर से पुलिस की तैयारियों के कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं।
#FarmerProtestInDelhi शंभू बोर्डर पर @police_haryana
आज दिल्ली की तरफ कूच करेंगे किसान… #Haryana #Shambhuborder #FarmerProtest pic.twitter.com/CRWSZd2dRm
— Sakshi (@sakkshiofficial) December 6, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 101 के किसान आज दोपहर 2 बजे शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर रवाना होंगे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ सकती है। इससे राहत पाने के लिए किसानों में नमक भी बंटवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Farmers Protest: क्या कल बवाल काटेंगे किसान? पंजाब से दिल्ली कूच का ऐलान, जानें अबतक के अपडेट
Edited By
Sakshi Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in