13 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव: यहां पढ़ें दिनभर की मुख्य खबरें| Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar – Jansatta

13 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भयावह विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया का लंदन जाने वाला बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (AI171) उड़ान भरने के मात्र 33 सेकंड बाद घनी आबादी वाले इलाके के पास हादसे का शिकार हो गया। इसमें कई लोगों की मौत हो गई। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि बोइंग विमान में 169 भारतीय यात्री, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। विमान में सवार सभी यात्रियों में से 11A पर बैठे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुमार रमेश इस दुर्घटना में बच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद का दौरा करेंगे। घटना के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाला है।’

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News