MP: शादी की तैयारी में करंट का झटका, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 3 की मौत, 4 घायल – आज तक

Feedback
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आया है. जहां जिले के गाडरवारा इलाके में शादी समारोह की तैयारी के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह हादसा गाडरवारा थाना क्षेत्र के श्री पैलेस मैरिज गार्डन में हुआ. जानकारी के अनुसार, लोहे का पाइप 11000 केवी की हाई टेंशन लाइन से छू गया जिससे सात लोग करंट की चपेट में आ गए. घटना स्थल पर ही तीन मजदूरों की मौत हो गई.
हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत
मृतकों की पहचान पीयूष मेखवाल (21) निवासी परदेशीपुरा इंदौर, राजू साहू (45) निवासी पलटनगंज गाडरवारा और पूरनलाल जाटव (30) निवासी राजेंद्र बाबू वार्ड गाडरवारा के रूप में हुई है.
वहीं घायल आशाराम जाटव (60) निवासी खेरीटोला, आशीष कौरव निवासी गाडरवारा और संतोष पाली निवासी स्टेशन क्षेत्र गाडरवारा को सिविल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
हादसा जिस मैरिज गार्डन में हुआ वह गाडरवारा के प्रमुख व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश काबरा का बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी, राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News