—विज्ञापन—
Noida Fire News: नोएडा के सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में बने रिकॉर्ड रूम में आग लगी है। हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंचीं। प्रथम तल और द्वितीय तल पर जो मरीज थे, वे खुद ही बाहर आ गए। तृतीय तल पर जो मरीज भर्ती थे, उन्हें बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ी।
नोएडा के सुमित्रा हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी भीषण आग @news24tvchannel #Noida @noidapolice @Uppolice pic.twitter.com/JMAqaboIby
— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) June 13, 2025
आग को बुझाने के बाद स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम की मदद से धुएं को बाहर निकाला गया। हॉस्पिटल के 2 लोग (केयर टेकर) को भवन का कांच तोड़ते हुए मामूली चोट आई है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई। यह मामला थाना सेक्टर 24 क्षेत्र का है।
ये भी पढ़ें- विदेश भेज रहे है कोरियर तो हो जाएं सावधान, नोएडा में बीपीसीएल के रिटायर्ड सीजीएम को बनाया शिकार
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in