—विज्ञापन—
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एक भयानक विमान हादसा हो गया। इस प्लेन क्रैश में एक यात्री को छोड़कर बाकी सबकी जान चली गई। पीड़ित परिवारों का भी बुरा हाल है। पूरा देश इस दुखद घटना पर शोक जता रहा है। इस बीच अब साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने इस घटना पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि दोनों स्टार्स ने इस पर क्या कहा है?
दरअसल, प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में अहमदाबाद विमान क्रैश पर प्रभास ने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि सच में देश के लिए बेहद दुखद पल है। अहमदाबाद दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और गहरी संवेदनाएं हैं। ना सिर्फ प्रभास बल्कि इस घटना पर बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने भी दुख जाहिर किया है। घटना पर बॉबी ने एक पोस्ट भी शेयर किया है।
बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में बॉबी ने लिखा कि एयर इंडिया विमान में सवार सभी लोगों और इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से स्तब्ध हूं। इस अकल्पनीय क्षति से पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। बॉबी देओल ने भी घटना पर दुख जाहिर करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए दुआ की है।
गौरतलब है कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सभी बॉलीवुड स्टार्स ने रिएक्ट किया है और घटना पर दुख जाहिर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, विक्रांत मैसी, शाहिद कपूर, नोरा फतेही, वरुण धवन सहित तमाम स्टार्स के नाम शामिल हैं। हर कोई घटना से बेहद दुखी है। पीड़ित परिवारों का भी बुरा हाल है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अब तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, सरकार अपना काम कर रही है और पीएम मोदी ने घटनास्थल का जायजा भी लिया है। साथ ही प्रधानमंत्री उस शख्स से भी मिले हैं, जो विमान हादसे में बच गया। इसका फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी घायल शख्स से बात करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- MC Stan के फैन की अजीब हरकत, बेकाबू युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in