भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के निजामुद्दीन से गाजियाबाद जा रही ट्रेन डिरेल हुई, एक डिब्बा पटरी से उतरा – Dainik Bhaskar

दिल्ली में शिवाजी ब्रिज स्टेशन के पास एक ट्रेन गुरुवार को डिरेल हो गई गई। ट्रेन का चौथा डिब्बा पटरी से उतर गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन गाजियाबाद से दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी, जब शाम करीब 4.10 बजे यह पटरी से उतर गई। घटनास्थल पर मरम्मत का काम जारी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
मुंबई मीठी नदी घोटाला: ED के सामने पेश हुए एक्टर डिनो मोरिया, पहले EOW ने की थी पूछताछ
मुंबई में एक्टर डिनो मोरिया गुरुवार को मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। उन्हें बुधवार को ED ऑफिस पहुंचना था, लेकिन निजी कारणों की वजह से जा नहीं पाए थे।
पिछले हफ्ते ईडी अफसरों ने डिनो के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ली थी। इससे पहले एक्टर 26 मई को अपने भाई के साथ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कार्यालय में पेश हुए थे। ईओडब्ल्यू ने डिनो के खिलाफ धोखाधड़ी, अनुबंधों को प्रभावित करने और ठेकेदार गुटबाजी करने का आरोप लगाया गया था। इससे बीएमसी को लगभग 65 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
झांसी में XUV कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, स्टील कारोबारी, पत्नी और बेटी की मौत
झांसी में बेकाबू XUV कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में स्टील कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटी और ड्राइवर की मौत हो गई। उनके पिता, दो बेटे और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार बुरी तरह पिचक गई। कारोबारी का पूरा परिवार कार में फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह परिवार को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
ओडिशा के भद्रक में मवेशी तस्करी का विरोध करने पर युवक की हत्या, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सर्विस बंद
ओडिशा के भद्रक जिले में मवेशी तस्करी का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिले के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सर्विस 24 घंटे के लिए बंद कर दी है।
पुलिस ने अब तक मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
महाराष्ट्र के सांगली में शादी के 15 दिन बाद महिला ने पति की हत्या की; गिरफ्तार
महाराष्ट्र के सांगली में एक 27 साल की महिला ने शादी के 15 दिन बाद ही अपने पति की हत्या कर दी। पति अनिल लोखंडे की उम्र 53 साल थी, उसकी यह दूसरी शादी थी। पुलिस के अनुसार, लोखंडे की पत्नी इस बात से नाराज थी कि वह जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। जिसके कारण उनके बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर राधिका नाम की आरोपी ने सोते वक्त पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में तेज आंधी के चलते 2 लोगों की मौत, एक घायल
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ गार्डन के पास बुधवार शाम तेज आंधी के चलते एंट्री गेट पर बना एक ढांचा गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, भगतसिंह नगर में पेड़ उखड़कर गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है और मौसम विभाग ने आगे भी तेज हवाओं की चेतावनी दी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News