गढ़मुक्तेश्वर : निर्माणाधीन फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों का धावा – Live Hindustan

गांव झड़ीना स्थित जेएसके स्पिनटेक्स प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन धागा फैक्ट्री में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और 84 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फैक्ट्री स्वामी सुशील जिंदल निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर में दी गई तहरीर के अनुसार 22 जून को फैक्ट्री कर्मचारियों को वेतन का वितरण किया गया था। रात करीब एक बजे चार अज्ञात बदमाश फैक्ट्री परिसर में घुस आए। बदमाशों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को हथियारों के बल पर धमकाकर बंधक बना लिया।
इसके बाद मैनेजर कपिल गिरि के बैग से 48 हजार रुपये, कर्मचारी रामपाल कश्यप से 30 हजार रुपये तथा गोकुल से 6 हजार रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी मैनेजर कपिल गिरि ने रात में फैक्ट्री स्वामी के को फोन कर दी। सूचना मिलते ही परिजन फैक्ट्री पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर तहरीर सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News