Breaking News in Hindi Live: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Trending Photos
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 14 June 2025 Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान वहल पंचमढ़ी में भाजपा के ट्रेनिंग कैंप को संबोधित करेंगे. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी 14-15 जून 2025 को वायनाड के दौरे पर रहने वाली हैं. इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए परिजनों के DNA सैंपल लिए जा रहे हैं. विमान हादसे की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है. आज NTA की ओर से NEET UG का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इजरायल-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमत में तेजी से उछाल आया है. सोना 2,200 रुपये महंगा हुआ है. वहीं चांदी 1,100 रुपये प्रति किलो बढ़ा है.
गृह मंत्री करेंगे एमपी का दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह पंचमढ़ी में BJP के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे.
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने ट्वीट किया,’ 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से गैटविक हवाई अड्डे (लंदन) के लिए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय बहुविषयक समिति का गठन किया गया है. समिति ऐसी घटनाओं को रोकने और संभालने के लिए जारी मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) और दिशानिर्देशों की जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशानिर्देश सुझाएगी. समिति संबंधित संगठनों द्वारा की जा रही अन्य जांचों का विकल्प नहीं होगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और संभालने के लिए एसओपी तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगी.’
Ministry of Civil Aviation tweets, “A High Level Multi-disciplinary Committee is constituted for examining the causes leading to the crash of the Air India Flight AI-171 from Ahmedabad to Gatwick Airport (London) on June 12, 2025. The Committee will examine the existing Standard… pic.twitter.com/pdOPWFiu5Y
— ANI (@ANI) June 13, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.