UPSC Mains Result 2024 Live at upsc.gov.in, kab aayega date and time: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित करने वाला है, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गई प्रक्रिया के जरिए भी उम्मीदवार अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।
आयोग द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम को जारी करने की तिथि और समय अभी तक साझा नहीं किया है। हालांकि, पिछले रुझानों के अनुसार, मुख्य परीक्षा का परिणाम दिसंबर में घोषित किया जाता है। पिछले साल, यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का परिणाम 8 दिसंबर, 2023 को घोषित किया गया था और इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि परिणाम 8 दिसंबर 2024 को जारी किया जा सकता है।
Direct Link for SSC GD Constable Final Result 2024
आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को किया गया था और यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली थी। यूपीएससी सरकारी रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस लाइव ब्लॉग के जरिए जानें परिणामों की सबसे तेज और सटीक अपडेट।
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2024 परिणाम लाइव अपडेट: हाल ही में एक संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट ने सिविल सेवा के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले डॉक्टरों और इंजीनियरों की संख्या में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। इसके अलावा, इसने डेटा दिखाया जो 2011 और 2020 के बीच सिविल सेवा के लिए मानविकी स्ट्रीम से उम्मीदवारों की संख्या में लगातार गिरावट की ओर इशारा करता है।
चरण 1 – यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं
चरण 2 – होमपेज पर “रिजल्ट” विकल्प चुनें
चरण 3 – “यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें
चरण 4 – अगली विंडो पर, उम्मीदवार की स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ प्रदर्शित होगा
चरण 5 – आगे के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2024 परिणाम लाइव अपडेट: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक, कट ऑफ अंक और सीएस (पी) परीक्षा, 2024 की उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2024 और भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2024 की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट – upsc.gov.in पर अपलोड की जाएगी, अर्थात अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद।
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: इस अभियान के माध्यम से, आयोग 1,000 से अधिक रिक्तियों को भरना चाहता है। कट-ऑफ अंक से अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं और पदों पर भर्ती किया जाएगा।
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जो एक व्यक्तित्व परीक्षण दौर है। यह संभवतः जनवरी 2025 से आयोजित किया जाएगा।
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर को किया गया था।
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: UPSC CSE 2024 प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी।
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: UPSC CSE परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा मुख्य परिणाम 2024 घोषित किए जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर यहां बताई गई प्रक्रिया के जरिए अपना परिणाम जांच सकते हैं।
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपीएससी आज शाम तक या कल सुबह सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा परिणाम को जारी कर सकता है, जिसकी सबसे लेटेस्ट अपडेट आपको यहां मिलेगा। हालांकि, आयोग की तरफ से अभी तक सरकारी रिजल्टकी डेट एंड टाइम के बारे मे कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बांग्लादेश में उपद्रवियों ने एक मंदिर और एक ISKCON केंद्र को जला दिया। ISKCON ने हिंदुओं को भगवा रंग पहनने से बचने की सलाह दी है। चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद हिंदुओं पर हमले बढ़े हैं। भारत ने विदेश सचिव के बांग्लादेश दौरे की घोषणा की है।