गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दिखा टाइगर…LIVE VIDEO: ग्रामीण इलाके में राहगीरों ने मोबाइल में किया रिकॉर्ड; अ… – Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शुक्रवार सुबह टाइगर दिखा है। जंगल से निकलकर ग्रामीण इलाके में बाघ घूमते दिखा। बाघ को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। मामला मरवाही वन परिक्षेत्र के परासी गांव का है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात में परासी गांव के छोटे लाल कैवर ने पहली तस्वीर खींची, फिर परासी गांव के पास सुबह राहगीरों ने गुजर नाले के पास फिर बाघ को देखा, तो वीडियो भी बनाया। वीडियो में दिख रह है कि टाइगर कार के साइड से घूरते हुए निकल रहा है।
ATR में दिखा था टाइगर
बताया जा रहा है कि ये टाइगर पहले ATR में दिखा था। वहां से MP के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ चला गया था। वहां से अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के परासी गांव में नजर आया है। मरवाही वन परिक्षेत्र में बाघ के मूवमेंट को ट्रैक करने में वनकर्मी जुट गए हैं।
अमरकंटक क्षेत्र से आया है टाइगर
मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल के मुताबिक, उनकी टीम लगातार मरवाही वन परिक्षेत्र में बाघ के मूवमेंट को ट्रैक कर रही है। इसके पहले यह बाघ अमरकंटक क्षेत्र में विचरण कर रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि बाघ घूमते हुए छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में प्रवेश किया होगा।
कहां था इसके पहले बाघ?
बता दें कि 2 दिन पहले अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र अमरकंटक के मेढ़ाखार गांव में बाघ को देखा गया था। बाघ मेढ़ाखार गांव में 2 दिन से डेरा जमाए हुए था, जहां एक भैंस का शिकार भी किया था। इस दौरान बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए थे।
वन परिक्षेत्र अमरकंटक के दोनिया-बिजौरी गांव के बीच कुछ राहगीरों ने टाइगर देखा था, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रात भर गश्त कर निगरानी कर रहे थे। ग्रामीणों को बाघ से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई थी।
—————-
छत्तीसगढ़ में बाघ से संबंधित और भी खबरें…
छत्तीसगढ़ के ATR में दिखा बाघ…VIDEO: पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद; इधर देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बना गुरु घासीदास रिजर्व
छत्तीसगढ़ में 2 दिन में टाइगर से जुड़ी 2 अच्छी खबरें आई हैं। अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया (ATR) में पर्यटकों को शनिवार बाघ नजर आया है। वहीं, सोमवार को सरकार ने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तैमोर पिंगला अभयारण्य को मिलाकर गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News