IND vs ENG 1st Test Day 5 LIVE: बेन डकेट का अर्धशतक पूरा, बैकफुट पर टीम इंडिया, 100 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND vs ENG 1st Test Day 5 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य रखा है। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन स्कोर बोर्ड पर लगा लिए हैं। टीम इंडिया की ओर से दूसरी इनिंग में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। राहुल ने 137 और पंत ने 118 रनों की दमदार पारी खेली। भारतीय टीम की जीत का दारोमदार आखिरी दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के कंधों पर होगा।
लंच ब्रेक हो चुका है और इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 117 रन लग चुके हैं। क्राउली 42 और बेन डकेट 64 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह सेशन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा है। मैच में अगर वापसी करनी है तो टीम इंडिया को दूसरे सेशन में विकेट निकालने होंगे।
इंग्लैंड ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और टीम इंडिया के गेंदबाज पूरी तरह से बैकफुट पर हैं। भारतीय बॉलर्स को जल्द ही एक या दो विकेट निकालने होंगे वरना यह मुकाबला हाथ से निकलता चला जाएगा।
बेन डकेट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। डकेट बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और वह भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। क्राउली भी उनका पूरा साथ निभा रहे हैं।
16 ओवर जैक क्राउली और बेन डकेट ने खेल लिए हैं और स्कोर बोर्ड पर 48 रन लग चुके हैं। पहले विकेट की तलाश अभी भी भारतीय गेंदबाजों की है। ओवरकास्ट कंडिशंस तो हैं, लेकिन इसका फायदा अब तक भारतीय गेंदबाज नहीं उठा सके हैं।
जसप्रीत बुमराह और सिराज की तरफ से अभी तक कसी हुई गेंदबाजी हुई है। मगर डकेट और क्राउली को ज्यादा दिक्कत अब तक महसूस नहीं हुई है। पिच बैटिंग के लिए अच्छी दिख रही है।
पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। ओवरकास्ट कंडिशंस हैं और इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और जैक क्राउली की जोड़ी क्रीज पर है। अगला एक घंटा बेहद रोमांचक होने वाला है।
इंग्लैंड ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी ऐसे में टीम अपने बैटर्स से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद दूसरी इनिंग में भी करेगी।
हेडिंग्ले से टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है। मैदान के ऊपर काले बादल छाए हुए हैं, जिसका फायदा भारतीय तेज गेंदबाजों को मिल सकता है। बस इन परिस्थितियों का अब फायदा उठाना होगा।
मैच के नतीजे के हिसाब से पहला सेशन बेहद अहम होगा। पहले सेशन में अगर टीम इंडिया विकेट निकालने में सफल रही, तो इंग्लिश बल्लेबाज दबाव महसूस करेंगे, जिसका फायदा मिलेगा।
नमस्कार, स्वागत है आपका भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन में। मैच एकदम रोमांचक मोड़ पर खड़ा हुआ है। जीत किसी भी टीम की झोली में जा सकती है। 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 21 रन लगाए हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News