Chandrapur: पुलिस बल में पारदर्शी तबादले, महिला अधिकारियों को अवसर देते हुए एपीआई निशा भूते लाठी थाने की थानेदार नियुक्त – UCN News Live

admin
News Admin
चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला पुलिस दल में हाल ही में किए गए जिल्हा आंतरिक तबादलों की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शकता और कार्यक्षमता के आधार पर संपन्न हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन द्वारा इन तबादलों में प्रशासनिक आवश्यकता के साथ-साथ अधिकारियों की कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय निर्णय लिए गए हैं।
इसी क्रम में सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) निशा भूते को लाठी पुलिस थाने की थानेदार के पद पर नियुक्त किया गया है। लाठी थाना संवेदनशील और अंतरराज्यीय सीमा से सटा हुआ क्षेत्र होने के कारण, यहां एक अनुभवी और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में निशा भूते को यह पदभार सौंपा गया है।
एपीआई निशा भूते पिछले एक वर्ष से राजुरा पुलिस थाने में कार्यरत थीं। अपनी शिस्तबद्ध कार्यशैली और प्रभावी प्रशासन से उन्होंने स्थानीय नागरिकों के बीच विश्वास अर्जित किया है। इसलिए, उनकी इस नई नियुक्ति का सर्वत्र स्वागत किया जा रहा है। इन तबादलों के चलते महिला पुलिस अधिकारियों के मनोबल में नवी ऊर्जा व आत्मविश्वास संचारित हुआ है।
इन तबादलो मे पुलिस विभाग में न्याय, समानता व अधिकारियों और कर्मचारियों के विश्वास  मूल्यों को मजबूती मिली है।” साथ ही संवेदनशील क्षेत्र जैसे लाठी में महिला अधिकारी की नियुक्ति होना, बदलते हुए पुलिस प्रशासन के सकारात्मक दृष्टिकोण का सशक्त प्रतीक माना जा रहा है।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News